---विज्ञापन---
क्या Bigg Boss 19 के वक्त अलग हो गए थे Gaurav Khanna और Akanksha Chamola? Lock Upp 2 के बाद खुला राज
शनिवार रात 'लॉक अप 2' की शुरुआत हो गई। इस बार शो को फराह खान और रितेश देशमुख होस्ट कर रहे हैं। शो में टीवी के जाने-माने अभिनेता गौरव खन्ना की पत्नी आकांक्षा चमोली ने भी हिस्सा लिया है। प्रीमियर एपिसोड के दौरान उन्होंने अपने और गौरव खन्ना के रिश्ते को लेकर चौंकाने वाला खुलासा किया। आकांक्षा ने बताया कि वह और गौरव पिछले एक साल से अलग रह रहे हैं और अब तलाक लेने जा रहे हैं। इस खुलासे के बाद यह चर्चा भी शुरू हो गई कि क्या दोनों 'बिग बॉस 19' के दौरान ही अलग हो गए थे। आइए जानते हैं।
आकांक्षा ने लॉक अप 2 में गौरव संग कंफर्म किया तलाक
दरअसल, आकांक्षा ने अपने और गौरव के रिश्ते को लेकर खुलासा तब किया, जब उन्होंने एक्सपोज कार्ड चुना. अपनी शादी के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा, "मैं और गौरव तलाक ले रहे हैं. हम पिछले एक साल से अलग रह रहे हैं. हमने इसे सार्वजनिक नहीं किया था, लेकिन पिछले साल से ही हम इस बारे में सोच रहे थे."
अभी भी गौरव और आकांक्षा के बीच बातें हैं जारी
उन्होंने आगे कहा, "हमारे रिश्ते खराब नहीं हैं. हम एक-दूसरे से बात करते हैं, लेकिन हमें लगता है कि पार्टनर के तौर पर हम एक-दूसरे के लिए सही नहीं हैं, क्योंकि भविष्य को लेकर हमारी सोच अलग-अलग है. हमारे बीच कोई मनमुटाव नहीं है." हालांकि, इस पूरे मामले को लेकर गौरव खन्ना ने अभी तक कोई बयान नहीं दिया है और न ही उन्होंने इस पर रिएक्शन नहीं दिया है.
परिवार ने दी थी ये सलाह
आकांक्षा ने यह भी बताया कि उनके अलग होने को लेकर दोनों परिवारों में चर्चा हो चुकी है. उन्होंने कहा, "मेरे और उनके माता-पिता ने सलाह दी थी कि हमें कुछ समय अलग-अलग रहकर एक-दूसरे को समझने की कोशिश करनी चाहिए. उन्हें लगा कि अगर हम बातचीत जारी रखें और साथ में पब्लिक इवेंट्स में शामिल हों, तो हालात बेहतर हो सकते हैं. लेकिन अब हमारे बीच पति-पत्नी वाली फीलिंग्स नहीं बची हैं. यह बात हमारे परिवार के लिए भी नई होगी."
क्या बिग बॉस 19 में अलग हो गए थे गौरव और आकांक्षा
इस बीच यह भी चर्चा हो रही है कि क्या आकांक्षा और गौरव 'बिग बॉस 19' के दौरान ही अलग हो गए थे. दरअसल, आकांक्षा ने इशारा किया कि यह फैसला उस समय लिया गया था, जब गौरव 'बिग बॉस 19' का हिस्सा थे. हालांकि, उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि दोनों के बीच बातचीत अब भी जारी है और उनके रिश्ते में किसी तरह की दुश्मनी नहीं है.
सोशल मीडिया पर वायरल हुई गौरव और आकांक्षा के अलग होने की वजह
बता दें कि सोशल मीडिया पर कुछ लोग दावा कर रहे हैं कि दोनों के अलग होने की वजह बच्चे को लेकर मतभेद हो सकते हैं. इसकी वजह 'बिग बॉस 19' के फैमिली वीक में आकांक्षा का वह बयान बताया जा रहा है, जिसमें उन्होंने कहा था कि वह कभी मां नहीं बनना चाहतीं और उन्हें कभी इसकी इच्छा महसूस नहीं होती. उस समय गौरव ने भी उनके फैसले को सपोर्ट किया था. हालांकि, यह केवल सोशल मीडिया पर चल रही अटकलें हैं. तलाक की वास्तविक वजह क्या है, इस बारे में आकांक्षा और गौरव, दोनों में से किसी ने भी कोई आधिकारिक जानकारी शेयर नहीं किया है.
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.