Friday, 23 October, 2026

---विज्ञापन---

Back

39 साल की इस खूबसूरत एक्ट्रेस का बीमारी ने किया बुरा हाल! पत्नी की हालत पर आया एक्टर पति का रिएक्शन

TV Actress: टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस इन दिनों में बीमारी और हेल्थ को लेकर बहुत ही ज्यादा परेशान हैं. अधिक जानकारी के लिए E24 का ये वीडियो देखें…

Edited By : Pooja Mishra | Updated: May 1, 2026 17:40
Share :

TV Actress: टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ पिछले कुछ समय से अपनी बीमारियों लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं. दीपिका हमेशा अपने फैंस के साथ अपनी हेल्थ अपडेट शेयर करती रहती हैं. वहीं, फैंस हर दिन उनके व्लॉग का इंतजार करते है, लेकिन पिछले कुछ दिनों से लगातार फैंस के हाथ निराशा ही हाथ लग रही है. मालूम हो कि दीपिका काफी समय से अपनी तबीयत को लेकर स्ट्रगल कर रही हैं. हाल ही में उनके पति शोएब इब्राहिम ने अपने इंस्टाग्राम पर आस्क मी अ क्वेश्चन सेशन रखा था. जिसमें सवालों का जवाब देते हुए उन्होंने पत्नी दीपिका की हेल्थ के बारे में बताया.

इस सेशन में एक फैन ने दीपिका की हेल्थ और वॉग्स को लेकर सवाल पूछा. इस सवाल पर शोएब ने कैमरा तुरंत दीपिका की ओर घुमा दिया ताकि वह खुद इस सवाल का जवाब दे सकें. इसके बाद दीपिका ने कहा, ‘मैं चाहती हूं कि मैं रोज व्लॉग डालूं, लेकिन अभी हालात ऐसे नहीं है. कभी मन करता है कभी नहीं. और सबसे बड़ी बात मेरी हेल्थ साथ नहीं दे रही हैं. इस बीच शोएब इब्राहिम ने तुरंत कहा हेल्थ सबसे ऊपर है व्लॉग नहीं…’ अधिक जानकारी के लिए E24 का ये वीडियो देखें…

---विज्ञापन---
First published on: May 01, 2026 05:40 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola
होम गैलरीज़ मनोरंजन tlbr_img4 वीडियो