Monday, 31 August, 2026

---विज्ञापन---

Back

मुझे प्यार हुआ, दिल टूटा, फिर शादी… विजय देवरकोंडा का बड़ा खुलासा, बोले- शराब छोड़ी

साउथ सिनेमा के सुपरस्टार विजय देवरकोंडा ने अपनी पर्सनल लाइफ से जुड़े कुछ ऐसे खुलासे किए, जिन्हें सुनकर हर किसी को हैरानी हुई, इसी के साथ एक्टर ने शराब छोड़ने की भी बात बताई.

Vijay deverakonda
विजय देवरकोंडा ने रोमांचक जिंदगी पर हैरान करने वाली बात कही

साउथ इंडस्ट्री का एक ऐसा स्टार जिसने एक से बढ़कर एक फिल्में दी, और इसी साल शादी के बंधन में बंधकर कई दिनों तक इंटरनेट पर तहलका मचाते रहे, वो सुपरस्टार विजय देवरकोंडा हैं, जिन्होंने हाल ही में अपनी निजी जिंदगी को लेकर ऐसे खुलासे किए, जिन्हें सुनकर वहां मौजूद लोग मुस्कुराने लगे. विजय ने बताया कि उन्होंने अब शराब पीना छोड़ दिया है. इसके साथ ही उन्होंने अपने प्यार, दिल टूटने और शादी तक के सफर पर भी खुलकर बात की.

विजय की जिंदगी का सबसे रोमांचक दौर

दरअसल, विजय देवरकोंडा हाल ही में फिल्म ‘रोमंचकम’ के प्रमोशनल इवेंट में पहुंचे थे. यह फिल्म ‘अर्जुन रेड्डी’ के निर्देशक संदीप रेड्डी वांगा के भाई प्रणय रेड्डी वांगा की अपकमिंग फिल्म है. इवेंट के दौरान होस्ट ने विजय से पूछा कि साल 2026 में उनकी जिंदगी का सबसे रोमांचक पल कौन सा रहा?

---विज्ञापन---

विजय ने पूरी जिंदगी बताई रोमांचक

इस सवाल पर विजय ने किसी एक घटना का नाम लेने के बजाय अपनी पूरी जिंदगी को ही रोमांचक बता दिया. उन्होंने अपने पुराने दिनों को याद करते हुए कहा कि उनका जन्म 1989 में हुआ और तब से अब तक उनकी जिंदगी में लगातार कुछ न कुछ रोमांचक होता रहा है.

‘जेब में पैसे हों या न हों’

विजय ने मजाकिया अंदाज में अपनी जिंदगी के पुराने दिनों का जिक्र करते हुए कहा कि जेब में पैसे हों या न हों, उन्होंने ब्लेंडर्स प्राइड और ग्लेनफिडिच जैसी शराब पी है. हालांकि, इसी दौरान उन्होंने एक बड़ा खुलासा भी किया एक्टर ने कहा कि अब उन्होंने शराब पीना छोड़ दिया है.

---विज्ञापन---

विजय ने छोड़ी शराब

विजय ने यह साफ नहीं किया कि आखिर उन्होंने शराब छोड़ने का फैसला क्यों किया. उन्होंने इस बारे में कोई खास वजह भी नहीं बताई, लेकिन उनकी इस बात ने इवेंट में मौजूद लोगों का ध्यान जरूर खींच लिया.

प्यार, दिल टूटना और फिर शादी

शराब छोड़ने के खुलासे के बाद विजय ने अपनी निजी जिंदगी पर भी बेहद दिलचस्प अंदाज में बात की. उन्होंने कहा, ‘मुझे प्यार हुआ… मेरा दिल टूटा और फिर मेरी शादी हो गई.’ विजय की इस बात ने पूरे इवेंट का माहौल हल्का-फुल्का कर दिया.

---विज्ञापन---

क्यों अपनी हंसी रोक नहीं पाए संदीप रेड्डी वांगा

अभिनेता ने आगे कहा कि चाहे जिंदगी में कुछ भी हुआ हो, उनका सफर हमेशा रोमांचक रहा है. विजय की बात सुनकर संदीप रेड्डी वांगा भी अपनी हंसी नहीं रोक पाए और बाद में तालियां बजाते नजर आए.

इस साल रश्मिका से की शादी

विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना लंबे समय से एक-दूसरे के साथ रिश्ते को लेकर सुर्खियों में रहे हैं. दोनों ने काफी समय तक अपनी निजी जिंदगी को मीडिया की नजरों से दूर रखा. इस साल फरवरी में दोनों ने शादी कर अपने रिश्ते को नया मुकाम दिया. अब विजय का यह बयान एक बार फिर उनकी निजी जिंदगी को चर्चा में ले आया है.

---विज्ञापन---
First published on: Aug 31, 2026 06:24 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola