Sunday, 12 July, 2026

---विज्ञापन---

Back

मशहूर सिंगर एस. जानकी का निधन, कमल हासन और रजनीकांत ने जताया शोक

Veteran Singer S Janaki Death: भारतीय सिनेमा की मशहूर और दिग्गज सिंगर एस. जानकी का निधन हो गया है. उन्होंने 88 साल की उम्र में अपनी आखिरी सांस ली.

---विज्ञापन---

Veteran Singer S Janaki Death: साउथ सिनेमा इंडस्ट्री से एक हैरान कर देने वाली दुखद खबर सामने आई है. भारतीय सिनेमा को ‘यार बिना चैन कहां रे’, ‘दिल दीवाना’, ‘तुम मेरे हो’ और ‘ना जाने कैसे कब कहां’ जैसे हिट और सदाबहार गाने देने वाली सिंगर एस. जानकी अम्मा का निधन हो गया है. साउथ सिनेमा से लेकर हिन्दी फिल्मों तक अपने सुरों का जलवा बिखेरने वाली एस. जानकी अम्मा ने 88 साल की उम्र में अपनी आखिरी सांस ली. उनके निधन की जानकारी उनकी पोती ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के जरिए दी. ये खबर सामने आते ही पूरी इंडस्ट्री में मातम पसर गया. कमल हासन से लेकर रजनीकांत तक ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया है.

एस. जानकी अम्मा का निधन

खबरों के अनुसार, एस. जानकी अम्मा का निधन 11 जुलाई को मैसूरु के अपोलो अस्पताल में हुआ था. मैसूरु के अपोलो अस्पताल की तरफ से जारी किए गए एक प्रेस रिलीज में लिखा, ‘एस. जानकी को 11 जुलाई 2026 को दोपहर 12.49 बजे अपोलो बीजीएस अस्पताल, मैसूरु में भर्ती कराया गया था. भर्ती के समय उनकी हालत गंभीर थी. उन्हें तुरंत जांच के बाद आगे के इलाज के लिए ICU में रैफर कर दिया गया. मेडिकल टीम की केयर और मॉनिटरिंग के बावजूद इलाज के दौरान उनके दिल की धड़कने रुक गईं. इसके बाद एस. जानकी को 11 जुलाई 2026 को शाम 7:30 बजे मृत घोषित कर दिया गया.’

---विज्ञापन---

रजनीकांत ने जताया शोक

एस जानकी के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए रजनीकांत ने X पर उन्हें श्रद्धांजलि दी. सुपरस्टार ने अपनी पोस्ट में लिखा, ‘उनकी आत्मा को शांति मिले, जिन्होंने अपनी मधुर आवाज से पीढ़ियों को मंत्रमुग्ध किया (हाथ जोड़ने वाला इमोजी) #जानकीअम्मा.’

कमल हासन ने शोक व्यक्त किया..

कमल हासन ने एस जानकी के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए X पोस्ट में लिखा, ‘यह गाना हमेशा गूंजता रहेगा. मां, मैं उस प्रेम को कहां पाऊं? कई लोगों के लिए असहनीय शोक है. उन सभी के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं.’ अनिरुद्ध रविचंदर ने भी उनके निधन पर शोक व्यक्त करते हुए लिखा, ‘जानकी अम्मा, आपकी आत्मा को शांति मिले आपके आशीर्वाद को हमेशा याद रखूंगा. ओम शांति.’

---विज्ञापन---

वह एक देवी थीं…

सिंगर चिनमयी श्रीपदा ने लिखा, ‘वह एक देवी थीं, मुझे लगभग 20-23 साल पहले ऑस्ट्रेलिया में एक शो में उनके साथ गाने का मौका मिला था. उन्होंने मंच पर लाइव एक गाना गाया, जिसमें उनकी आवाज एक बच्ची, एक स्त्री और एक पुरुष जैसी लग रही थी. मैं मंच के पीछे थी और सोच रही थी कि पुरुष गायक कौन है, जब तक मुझे पता नहीं चला कि पूरा गाना उन्होंने ही गाया है. उन्होंने मलयालम, कन्नड़, तमिल और तेलुगु में काम किया है. वह एक ऐसी गायिका हैं जिन्हें मैं अपना आदर्श मानती हूं. शायद स्वर्ग में मुरुगा के लिए वह सिंगारा वेलने देवा होंगी.’

First published on: Jul 11, 2026 10:54 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola