Saturday, 11 July, 2026

---विज्ञापन---

Back

Fortune India MPW 2026: इन महिलाओं ने बदल दी देश की तस्वीर, नीता अंबानी ने कही ये बड़ी बात

Fortune India MPW 2026: फॉर्च्यून इंडिया ने शुक्रवार को '100 फॉर्च्यून इंडिया मोस्ट पावरफुल वुमन 2026' लिस्ट जारी की है.

---विज्ञापन---

Fortune India MPW 2026: फॉर्च्यून इंडिया ने शुक्रवार को मुंबई के फोर सीजन्स होटल में अपना खास ‘मोस्ट पावरफुल वुमन’ (MPW) 2026 इवेंट आयोजित किया गया. इसमें बिजनेस, फाइनेंस, टेक्नोलॉजी, हेल्थकेयर, पब्लिक पॉलिसी और एंटरप्रेन्योरशिप जैसे सेक्टर्स की टॉप की महिला लीडर्स एक साथ शामिल हुई. इस इवेंट में ‘फॉर्च्यून इंडिया मोस्ट पावरफुल वुमन 2026’ लिस्ट जारी की गई, जिसमें देश की उन 100 महिलाओं को शामिल किया गया जिनकी लीडरशिप ने देश को आर्थिक और बिजनेस के रूप में एक नया आकार दिया है.

नीता अंबानी ने कही ये बड़ी बात

‘फॉर्च्यून इंडिया मोस्ट पावरफुल वुमन 2026’ की लिस्ट के नंबर 1 पर रिलायंस फाउंडेशन की चेयरपर्सन नीता अंबानी हैं. इस इवेंट में नीता अंबानी को नंबर 1 ‘मोस्ट पावरफुल वुमन’ का अवॉर्ड दिया गया. इस दौरान नीता अंबानी ने जोर देते हुए लड़कियों की शिक्षा और उनके करियर में इन्वेस्ट करने की बात कही. उन्होंने कहा कि ऐसा करना भारत के भविष्य के लिए बुनियादी तौर पर जरूरी है.

---विज्ञापन---

इवेंट की खास बातें…

इस इवेंट में शामिल होने वाली कई बिजनेस वुमेन लीडर्स ने जोर देते हुए कहा कि भले ही AI, जियो-पॉलिटिक्स में बदलाव और तेजी से बदल रही टेक्नोलॉजी के कारण इंडस्ट्रीज भी बदल रही हैं, लेकिन मजबूत लीडरशिप, लचीलेपन, कस्टमर फोकस और ह्यूमन जजमेंट पर निर्भर करेगी. इस दौरान फाइनेंशियल इन्क्लूजन पर भी बात हुई, जिसमें जोर देते हुए बताया गया कि महिलाओं का सशक्तिकरण का अगला फेज अब सिर्फ फाइनेंशियल सर्विस तक सीमित नहीं है, बल्कि लगातार संपत्ति बनाने और फाइनेंशियल डिसिजन लेने में भी है. ‘मोस्ट पावरफुल वुमन’ प्लेटफॉर्म लीडरशिप के लिए भारत के सबसे इन्फ्लुएंसल फॉर्म के रूप में लगातार आगे बढ़ रहा है.

First published on: Jul 11, 2026 08:32 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola