Toxic Advance Booking: साउथ सुपरस्टार यश की मोस्ट अवेटेड फिल्म टॉक्सिक सिनेमाघरों में रिलीज को तैयार है. फिल्म 26 अगस्त को दुनिया भर में रिलीज होगी. इस मूवी में कियारा आडवाणी, नयनतारा, तारा सुतारिया, हुमा कुरैशी और रुक्मिणी वसंत अहम रोल में नजर आएंगी. फिल्म का सोशल मीडिया पर जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा है. फिल्म में सिर्फ दर्शकों को एक्शन ही नहीं बल्कि रोमांस भी देखने को मिलेगा. वहीं, फिल्म की एडवांस बुकिंग शुरू हो गई है और ये इसमें भी शानदार परफॉर्म कर रही है. रिलीज से पहले ही फिल्म ने करोड़ों का कलेक्शन कर लिया है.
पहले दिन टॉक्सिक ने कमाए इतने करोड़
दरअसल, सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक टॉक्सिक को पहले दिन एडवांस बुकिंग में शानदार रिस्पॉन्स मिला है. फिल्म के अभी तक 1.76 लाख टिकट बिक चुके हैं. इस तरह से मूवी ने पहले दिन 7.58 करोड़ रुपये से ज्यादा का कलेक्शन कर लिया है. वहीं, ब्लॉक सीट्स के साथ फिल्म ने कु7ल 13.69 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है.
अलग-अलग शहरों में टॉक्सिक को मिला जबरदस्त रिस्पॉन्स
फिल्म ऐसे तो छह भाषाओं में रिलीज होगी, जिसमें से कन्नड़, तमिल, तेलुगु, मलयालम, हिंदी और इंग्लिश शामिल है. वहीं, फिल्म को कर्नाटक में जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है. फिल्म ने कर्नाटक में ग्रॉस एडवांस बुकिंग में करीब 5.25 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है और ब्लॉक सीट्स के साथ इसका कलेक्शन 8.19 करोड़ रुपये पहुंच गया है. इसके अलावा हिंदी वर्जन की बात करें तो इसने मुंबई में 20.03 लाख रुपये की कमाई कर ली है और ब्लॉक सीट्स के साथ इसकी कमाई 66.18 लाख रुपये हो गई है. इसके अलावा नेशनल कैपिटल रीजन की बात करें तो इसने कुल 30.03 लाख रुपये कमा लिए है और ब्लॉक सीट्स के साथ इसकी कमाई 80.02 लाख पहुंच गई है.
कन्नड़ भाषा में भी छाई टॉक्सिक
वहीं, कन्नड़ भाषा में फिल्म को अलग अलग जगहों पर अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है. बेंगलुरु में इसने एडवांस बुकिंग में 46.48 लाख रुपये की एडवांस बुकिंग कर ली है. इसके अलावा मैसूर में 17.5 हजार रुपये, मुंबई में 17.5 हजार और पुणे में 94.1 हजार की बुकिंग दर्ज कर ली है. इन आंकड़ों को देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर रिलीज के पहले दिन धमाल मचाने वाली है. वहीं, फिल्म को बिना किसी कट के A सर्टिफिकेट मिल गया है.
यह भी पढ़ें- ‘टॉक्सिक’ के मेकर्स ने की ‘रणबीर कपूर’ के ‘एनिमल’ की नकल? ट्रेलर में न्यूड लुक पर ट्रोल हुए ‘यश’