Saturday, 22 August, 2026

---विज्ञापन---

Back

‘बौना कहा, गालियां दीं, पैसे भी नहीं दिए…’ थाने पहुंचे ‘लापता लेडीज’ फेम एक्टर सतेंद्र सोनी, फिल्ममेकर के खिलाफ FIR दर्ज

Actor Satendra Soni File FIR Against Filmmaker: फिल्म 'लापता लेडीज' के फेम एक्टर सतेंद्र सोनी ने फिल्ममेकर पुष्पेंद्र सिंह और उनकी एक्ट्रेस पत्नी प्रगति चौहान के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है. एक्टर इन पर कई गंभीर आरोप भी लगाए हैं.

'लापता लेडीज' फेम एक्टर सतेंद्र सोनी ने फिल्ममेकर पुष्पेंद्र सिंह और उनकी एक्ट्रेस पत्नी प्रगति चौहान के खिलाफ दर्ज कराई FIR (AICWA-'X' )

Actor Satendra Soni File FIR Against Filmmaker: आमिर खान और किरण राव की हिट फिल्म ‘लापता लेडीज’ के फेमस ‘छोटू’ उर्फ एक्टर सतेंद्र सोनी एक बार फिर से सुर्खियों में हैं. दरअसल, सतेंद्र सोनी ने फिल्ममेकर पुष्पेंद्र सिंह और उनकी एक्ट्रेस पत्नी प्रगति चौहान के खिलाफ जीरो एफआईआर दर्ज कराई है. सतेंद्र सोनी ने पुष्पेंद्र सिंह और प्रगति चौहान पर मारपीट, धमकी और फिल्म ‘पेड पालकी’ की शूटिंग के दौरान गलत तरीके से कैद करने और बकाया फीस न देने का आरोप लगाया है. एक्टर के ये आरोप जून महीने में मध्य प्रदेश के मैहर में फिल्म की शूटिंग के दौरान हुई एक घटना से जुड़े हुए हैं. चलिए आपको पूरा मामला विस्तार से समझाते हैं.

कहां से शुरू हुआ मामला?

इंडियन एक्सप्रेस में द्वारा उद्धृत शिकायत के अनुसार, सतेंद्र सोनी ने खुद को एक स्ट्रग्लिंग एक्टर बताया है, बताया है जिसके लिए एक्टिंग ही एकमात्र कमाई का जरिया है. उन्होंने यह भी खुलासा किया कि उन्हें बौनापन है. सतेंद्र सोनी ने आरोप लगाते हुए बताया कि पुष्पेंद्र सिंह से उनकी पहली मुलाकात करीब डेढ़ साल पहले हुई थी, जब उन्होंने उन्हें ‘शुभ संदेश’ नाम के एक प्रोजेक्ट में काम करने का ऑफर दिया था. हालांकि, बाद में यह फिल्म बंद कर दी गई. उनकी शिकायत के अनुसार, पुष्पेंद्र सिंह ने 1 अप्रैल, 2026 को उनसे फिर कॉन्टेक्ट किया और उन्हें बताया कि प्रोजेक्ट का नाम बदलकर ‘पेड पालकी’ कर दिया गया है और इसकी शूटिंग शुरू होने वाली है.

---विज्ञापन---

कैसे बिगड़ा मामला?

सतेंद्र सोनी ने आगे कहा कि फिल्ममेकर ने उनके 30,000 रुपये प्रति दिन फीस तय की थी. इस हिसाब से उनकी टोटल फीस 3 लाख रुपये तय की गई थी. एक्टर का आरोप है कि उन्हें एडवांस के तौर पर 50,000 रुपये मिले थे और उन्हें बताया गया था कि बाकी की फीस फिल्म की शूटिंग के दौरान किश्तों में दी जाएगी. उन्होंने आरोप लगाया कि मध्य प्रदेश में शूटिंग सेट पर पहुंचने के बाद फीस के भुगतान में दिक्कत सामने आईं. इसके अलावा, सेट पर काम के अनुसार सुविधाएं नहीं थीं. उन्होंने ये भी कहा कि क्रू को बासी खाना परोसा जाता था.

क्या बोले एक्टर?

सतेंद्र सोनी ने कहा, सेट पर लोग मेरे बौनेपन का मजाक उड़ाते थे. सेट पर मौजूद लोगों ने मुझे गोद में उठाने और मेरे साथ तस्वीरें खींचने की कोशिश करते थे. प्रोडक्शन टीम को मेरी सुरक्षा की कोई परवाह नहीं थी. उसने मुझे बौना कहा, गाली-गलौज की और मेरा पैसा देने से इनकार कर दिया. एक बार मैं ठंड से कांप रहा था, लेकिन मेरी मदद करने कोई नहीं आया. वहां मेडिकल की कोई सुविधा नहीं थी. खाना बासी था. लगभग 16 घंटे काम करने के बाद सिर्फ एक समोसा खाने को मिला. मैं इस बारे में डायरेक्टर से बात करना चाहता था, जिसने आखिरकार मुझे फोन किया लेकिन मुझे धमकी दी कि या तो मैं फिल्म पूरी करूं या 10 मिनट में होटल का कमरा छोड़ दूं. उसने मुझे पीटने की धमकी दी.’

---विज्ञापन---

कितनी धाराओं के तहत दर्ज हुई FIR?

रिपोर्ट के अनुसार, सतेंद्र सोनी की शिकायत पर भारतीय दंड संहिता की धारा 115(2), 127(3), 325(5), 351(2) और 352 के तहत फिल्ममेकर पुष्पेंद्र सिंह और उनकी एक्ट्रेस पत्नी प्रगति चौहान के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है.

विवाद पर क्या बोलीं AICWA?

ऑल इंडियन सिने वर्कर्स एसोसिएशन (AICWA) ने भी सतेंद्र सोनी और एक्टर श्रीधर दुबे को अपना सपोर्ट दिया है. मालूम हो कि श्रीधर दुबे का नाम भी इस घटना से जुड़े विवाद में एसोसिएशन के बयान में शामिल किया गया है. AICWA ने शुक्रवार को एक बयान जारी किया. एसोसिएशन के अनुसार, AICWA के अध्यक्ष सुरेश श्यामलाल गुप्ता ने इस मामले को उठाया और अधिकारियों से बात करने से पहले उन्होंने दोनों एक्टर्स सतेंद्र सोनी और एक्टर श्रीधर दुबे के साथ कॉन्टेक्ट में रहे. एसोसिएशन ने बताया कि पुष्पेंद्र सिंह और प्रगति चौहान के खिलाफ 20 अगस्त 2026 को मुंबई के ओशिवारा पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज की गई थी.

---विज्ञापन---

AICWA ने की मांग

AICWA ने अपने बयान में कहा कि वह इन आरोपों को खास तौर गंभीर मानती है क्योंकि सतेंद्र सोनी एक एक्टर हैं, जिन्होंने ‘लापता लेडीज’ सहित कई प्रोजेक्ट में काम किया है. इसके अलावा वो आने वाली मोस्ट पॉपुलर फिल्म ‘मिर्जापुर’ में काम कर रहे हैं. AICWA ने इस मामले की जांच करने और दोषी पाए जाने वाले व्यक्ति के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है. एसोसिएशन ने यह भी सवाल उठाया कि क्या जूनियर आर्टिस्ट, टेकनीशियन और वर्कर्स इस तरह की धमकी और शोषण के लिए और भी ज्यादा हो सकते हैं, क्योंकि वो लोग खुलकर बोलने से हिचकिचा सकते हैं.

First published on: Aug 22, 2026 09:49 AM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola