Saturday, 8 August, 2026

---विज्ञापन---

Back

नहीं होगा CM विजय और संगीता का तलाक, पत्नी ने वापस ली याचिका, जानें कैसे निपटा मामला

Tamil Nadu CM Vijay Divorce Case: तमिलनाडु के मुख्यमंत्री बने सी. जोसेफ विजय और उनकी पत्नी संगीता के तलाक वाले केस में एक बड़ा सामने आया है. दरअसल, विजय की पत्नी संगीता ने तलाक की याचिका वापस ले ली है.

Tamil Nadu CM Vijay Divorce Case: तमिल सिनेमा के सुपरस्टार से तमिलनाडु के मुख्यमंत्री बने सी. जोसेफ विजय के तलाक वाले में एक बड़ा अपडेट सामने आया है. खबर है कि अब विजय का अपनी पत्नी संगीता के साथ तलाक नहीं होगा. दरअसल, विजय की पत्नी संगीता ने शुक्रवार को अपनी तलाक की याचिका वापस ले ली है. मालूम हो कि कुछ महीनों पहले ही संगीता ने विजय पर चिटिंग का आरोप लगाते हुए चेन्नई के पास चेंगलपट्टू के एक फैमिली कोर्ट में तलाक की याचिका दायर की थी, जिसे उन्होंने आज वापस ले लिया है. चलिए आपको ये पूरा मामला विस्तार से समझाते हैं.

संगीता ने वापस ली याचिका

अदालत के आदेशानुसार, संगीता ने फैमिली कोर्ट में याचिका वापस लेने का अनुरोध किया. वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए संगीता कोर्ट में पेश हुईं और उन्होंने खुद कहा कि वह तलाक के मामले को आगे नहीं बढ़ाना चाहती हैं, उनके बयान को दर्ज किया. इसके बाद कोर्ट ने विजय के वकील को नोटिस जारी किया, जिन्होंने याचिका वापस लेने पर कोई आपत्ति नहीं जताई. कोर्ट के आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक, कोर्ट ने संगीता की बात मानकर उनकी याचिका वापस लेने की अपील को स्वीकार कर लिया और मामले को वापस लिया हुआ मानकर इस केस को निपटा दिया गया.

---विज्ञापन---

विजय पर लगाया था आरोप

बता दें कि संगीता ने फरवरी में तलाक की याचिका दायर की थी. जिसमें उन्होंने विजय पर आरोप लगाया था कि उनका एक फिमेल एक्ट्रेस के साथ शादी के बाहर एक अवैध संबंध था. जिसके बारे में उन्हें साल 2021 में पता चला था. संगीता की याचिका के अनुसार, विजय ने उन्हें वादा किया था कि वो अपने इस रिश्ते को खत्म कर देंगे. लेकिन इसके बाद भी उन्होंने उस एक्ट्रेस के अपना रिश्ता बनाए रखा. इतना ही नहीं संगीता ने ये भी आरोप लगाया कि विजय ने उन्हें अपनी सोशल और प्रोफेशनल लाइफ से धीरे-धीरे अलग कर दिया. खैर महीनों की लड़ाई के बाद आखिरी कार ये मामला सुलझ गया.

First published on: Aug 07, 2026 10:04 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola