Sunday, 23 August, 2026

---विज्ञापन---

Back

नीति टेलर क्या पति से अलग रहती हैं? एक्ट्रेस ने खुद बताई सच्चाई

Niti Taylor ने पति परीक्षित बावा से अलग रहने की अफवाहों पर सफाई दी है. एक्ट्रेस ने खुद खबरों पर सामने आकर सच्चाई बताई है.

Niti Taylor
पति से अलग रहने की खबरों पर नीति टेलर ने तोड़ी चुप्पी

टीवी की जानी-मानी एक्ट्रेस इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं. हाल ही में वह अमेजन प्राइम वीडियो के रियलिटी शो ‘अलायंस’ में नजर आई थीं. हालांकि, नीति शो के फिनाले तक नहीं पहुंच पाईं और बीच में ही बाहर हो गईं. शो से बाहर आने के बाद उन्होंने अपने एक्सपीरियंस के साथ-साथ पति परीक्षित बावा के साथ रिश्ते को लेकर भी खुलकर बात की है.

पति से अलग रहने की क्या है वजह?

पिछले कुछ समय से सोशल मीडिया पर नीति टेलर और उनके पति परीक्षित बावा के रिश्ते को लेकर कई तरह की खबरें सामने आ रही थीं. यहां तक कि दोनों के अलग होने और तलाक की अफवाहें भी उड़ने लगी थीं. अब नीति ने इन खबरों पर सफाई देते हुए असली वजह बताई है.

---विज्ञापन---

ई-टाइम्स से बातचीत में नीति ने बताया कि वह और उनके पति काम की वजह से अलग-अलग शहरों में रहते हैं. उन्होंने कहा कि वह अक्सर दिल्ली जाती रहती हैं और परीक्षित भी उनसे मिलने आते हैं. दोनों को साथ में ज्यादा समय नहीं मिल पाता, इसलिए जब भी दोनों साथ होते हैं, वह अपना पूरा समय पति के साथ बिताना चाहती हैं. यानी नीति और परीक्षित के बीच किसी तरह की अनबन नहीं है. दोनों अपने-अपने काम की वजह से अलग शहरों में रहते हैं.

रियलिटी शो का अनुभव एक्ट्रेस ने किया शेयर

‘अलायंस’ में काम करने के अनुभव को लेकर भी नीति ने खुलकर बात की. उन्होंने बताया कि शो के दौरान उन्हें खुद के बारे में कई ऐसी बातें पता चलीं, जिनके बारे में उन्हें पहले कभी जानकारी नहीं थी. उन्होंने हर टास्क में अपना पूरा 100 परसेंट दिया और इसे एक अच्छा अनुभव बताया.

---विज्ञापन---

क्यों नहीं करना चाहती दूसरा कोई रियलिटी शो?

हालांकि, नीति अब दोबारा किसी रियलिटी शो का हिस्सा नहीं बनना चाहतीं. उन्होंने कहा कि यह शायद उनका आखिरी रियलिटी शो था. एक कमरे में बंद रहने की वजह से उन्हें काफी तनाव हुआ. इसके मुकाबले नीति को एक्टिंग करना ज्यादा पसंद है. उन्होंने साफ कहा कि जरूरत पड़ने पर वह महीने के 30 दिनों में 12-13 घंटे तक काम कर सकती हैं.

कब हुई थी नीति और परीक्षित की शादी?

बता दें कि नीति टेलर ने साल 2020 में परीक्षित बावा से शादी की थी. कोरोना लॉकडाउन के दौरान हुई इस शादी में परिवार और बेहद करीबी लोग ही शामिल हुए थे. दोनों की शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थीं.

---विज्ञापन---

किन शोज से मिली पहचान?

नीति ने बेहद कम उम्र में एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा था. उन्हें ‘बड़े अच्छे लगते हैं’ से पहचान मिली थी. इसके बाद वह ‘ये है आशिकी’, ‘गुलाम’, ‘लाल इश्क’, ‘इश्कबाज’ और ‘कैसी ये यारियां’ जैसे कई पॉपुलर टीवी शोज में नजर आ चुकीं हैं.

First published on: Aug 23, 2026 06:23 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola