Monday, 15 June, 2026

---विज्ञापन---

Back

Peddi की सफलता के बीच राम चरण ने दिखाई अपने जुड़वा बच्चों की झलक, ऐसा रहा फैंस का रिएक्शन

Ram Charana and Upasana Konidela Share Twins First Glimpse: साउथ सिनेमा के सुपरस्टार राम चरण और उनकी पत्नी उपासना कोनिडेला ने अपने जुड़वा बच्चों पहली झलक शेयर की है, जो इस समय सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है.

---विज्ञापन---

Ram Charan and Upasana Konidela Share Twins First Glimpse: साउथ सिनेमा के सुपरस्टार राम चरण इन दिनों अपनी फिल्म ‘पेड्डी’ की बॉक्स ऑफिस सक्सेस को एंजॉय कर रहे हैं. फिल्म की सफलता के बीच राम चरण और उनकी बिजनेसवुमैन पत्नी उपासना कोनिडेला ने अपने जुड़वा बच्चों की पहली झलक शेयर की है. इस पावर कपल ने अपने जुड़वा बच्चों की पहली फोटो सोशल मीडिया पर शेयर की है, जो देखते ही देखते इंटरनेट पर आग की तरह वायरल हो गई है. अपने बच्चों की तस्वीर शेयर करते हुए राम और उपासना ने एक दिल छू लेने वाला मैसेज भी लिखा है. चलिए आपको बताते हैं कि राम और उपासना की पोस्ट पर आखिरकार फैंस का कैसा रिएक्शन रहा.

राम-उपासना के जुड़वा बच्चों की झलक

दरअसल, राम चरण और उपासना कोनिडेला ने रविवार को इंस्टाग्राम पर एक जॉइन्ट पोस्ट शेयर किया. जिसमें उन्होंने अपने जुड़वा बच्चों की पहली झलक शेयर की. इस तस्वीर में राम और उपासना के जुड़ना बच्चों के नन्हें-नन्हें हाथ के साथ बड़ी बहन का भी हाथ दिखाई दे रहा हैं. इन तीनों में से एक बच्चे के हाथ में सोने कंगन दिख रहे हैं. इस प्यारी सी तस्वीर के साथ राम और उपासना ने एक खूबसूरत कैप्शन दिया. जिसमें उन्होंने लिखा, ‘दिल खुशी से भर गया है.’ इसके साथ उन्होंने एक इनफिनिटी वाला इमोजी भी बनाया.

---विज्ञापन---

कैसा रहा फैंस का रिएक्शन

राम चरण और उपासना कोनिडेला की पोस्ट पर फैंस ने दिल खोलकर अपना प्यार लुटाया, जहां एक फैन ने कमेंट में लिखा, ‘शादी की सालगिराह मुबारक हो, प्यार करने वालों.’ वहीं, एक दूसरे यूजर ने लिखा, ‘क्यूटी पाई ऑफ द डे.’ एक अन्य फैन ने कॉमेंट किया, ‘नजर मत लगाना.’ बता दें कि राम चरण और उपासना के जुड़वां बच्चों का नाम शिवराम और अनवीरा देवी हैं. इस कपल की एक बड़ी बेटी भी है, जिसका नाम क्लिन कारा है, जिसका जन्म 20 जून, 2023 को हुआ था. इस तस्वीर में क्लिन कारा का भी हाथ है.

First published on: Jun 14, 2026 10:58 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola