Anil Sharma Big Announcement on Gadar 3: बॉलीवुड एक्टर सनी देओल और अमीशा पटेल की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘गदर: एक प्रेम कथा’ को रिलीज हुए आज 25 साल हो गए हैं. तीन पहले ही इसकी सीक्वल फिल्म ‘गदर 2’ रिलीज हुई थी, जिसे लोगों को का खूब प्यार मिला और ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुई. फिल्म ‘गदर 2’ की सफलता के बाद से ही फैंस इस हिट फ्रैंचाइजी के तीसरे पार्ट का इंजतार कर रहे हैं, जो अब जल्द ही खत्म होने वाला है. दरअसल, ‘गदर: एक प्रेम कथा’ की 25वीं सालगिराह के खास मौके पर फिल्ममेकर अनिल शर्मा ने ‘गदर 3’ को लेकर एक बड़ा ऐलान किया है. चलिए जानते हैं कि उन्होंने आखिर क्या कहा.
कोई भी फिल्म ये रिकॉर्ड नहीं तोड़…
एचटी सिटी को दिए एक इंटरव्यू में फिल्ममेकर अनिल शर्मा ने कहा, ‘जिस दिन फिल्म के लेखक शक्तिमान तलवार ने कहानी सुनाई, मुझे पता था कि इसमें भारत की सबसे बड़ी हिट फिल्म बनने की क्षमता है, और हुआ भी वहीं. ‘गदर’ भारत की सबसे बड़ी हिट बन गई. मैंने इसे मेरी पसंदीदा फिल्में ‘मदर इंडिया’, ‘मुगल-ए-आजम’ और ‘शोले’ के स्तर पर बनाने की कोशिश की, और ये फिल्म टॉप की लिस्ट में शामिल हो गई. ब्लॉकबस्टर कमाई के अलावा, इस फिल्म को 10 करोड़ दर्शकों का समर्थन भी मिला, और आज तक कोई भी फिल्म ये रिकॉर्ड नहीं तोड़ पाई है. यहां तक कि ‘गदर 2′ को भी इसकी आधी ऑडियंस मिली थी.’

वो मार्केटिंग नहीं…
बता दे कि इस फिल्म में सनी देओल, अमीशा पटेल और अमरीश पुरी की ‘गदर: एक प्रेम कथा’ और आमिर खान की फिल्म ‘लगान: वन्स अपॉन अ टाइम इन इंडिया’ के साथ 15 जून, 2001 को रिलीज हुई थी. फिल्म की रिलीज पर इस बॉक्स ऑफिस क्लैश के बारे में बात करते हुए अनिल शर्मा ने कहा, ‘आज हम लगान से मुकाबले की बात कर रहे हैं. उस समय कोई मुकाबला ही नहीं था! उन दिनों दो-तीन बड़ी फिल्में एक साथ रिलीज होती थीं और सभी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर चलती थीं. ऑडियंस एक के बाद दूसरी फिल्म का शो देखती थी. वो मार्केटिंग नहीं, वो दिल का दौर था.’
भगवान ने चाहा…
‘गदर 3’ पर बात करते हुए अनिल शर्मा ने कहा, ‘मैं गदर 2 तभी बनाता जब मुझे परमाणु बम की कहानी मिलती और वह इतिहास रच देती. अब, अगर मुझे परमाणु बम की कहानी मिलती है, तभी मैं इसे बनाऊंगा. हम स्क्रिप्ट पर काम कर रहे हैं, और अगर भगवान ने चाहा और सब ठीक रहा, तो हम अगले साल ‘गदर 3’ शुरू कर देंगे! हमने ‘गदर 2’ की लखनऊ में की थी, ‘गदर 3′ भी वहीं करेंगे.’