Sunday, 14 June, 2026

---विज्ञापन---

Back

Box Office: बाॅक्स ऑफिस पर हॉरर फिल्म जलवा, रविवार को Haunted 3D: Echoes of the Past ने की कितनी कमाई?

Haunted 3D: Echoes of the Past Box Office Collection Day 3: हाल ही में सिनेमाघरों में रिलीज हुई हॉरर फिल्म ‘हॉन्टेड 3डी-इकोज ऑफ द पास्ट’ अच्छी कमाई कर रही है

---विज्ञापन---

Haunted 3D: Echoes of the Past Box Office Collection Day 3: विक्रम भट्ट के डायरेक्शन में बनी फिल्म ‘हॉन्टेड 3डी-इकोज ऑफ द पास्ट’ 12 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है. तीन दिन में फिल्म को अच्छा-खासा रिस्पॉन्स मिला है. आइए फिल्म के तीसरे दिन रविवार के कलेक्शन के बारे में जानते हैं.

बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त शुरुआत

इस बीच सिनेमाघरों में साउथ से लेकर बॉलीवुड तक कई फिल्में लगी हुई हैं. ऐसे में बिना किसी खास प्रमोशन के चुपके से रिलीज हुई विक्रम भट्ट की हॉरर फिल्म ‘हॉन्टेड 3डी-इकोज ऑफ द पास्ट’ दर्शकों को काफी पसंद आ रही है. ये फिल्म कंगना की भारत भाग्य विधाता, इम्तियाज अली की मैं वापस आऊंगा, और मनोज बाजपेयी की गवर्नर के साथ रिलीज हुई थी. बड़े सितारों की फिल्में होने के बावजूद इस फिल्म के लिए बॉक्स ऑफिस पर शुरुआत अच्छी की. पहले दिन फिल्म ने 2.50 करोड़ और दूसरे दिन 3.25 करोड़ की कमाई की.

---विज्ञापन---

तीसरे दिन की कमाई

बात करें तीसरे दिन की कमाई की, तो रविवार को ‘हॉन्टेड 3डी-इकोज ऑफ द पास्ट’ ने अबतक ₹3.18 करोड़ का नेट कलेक्शन किया है. इससे भारत में कुल ग्रॉस कलेक्शन ₹10.53 करोड़ और कुल नेट कलेक्शन ₹8.93 करोड़ हो गया है.

फिल्म के बारे में

बात करें फिल्म की कहानी की तो इसमें एक आदमी दूर-दराज के इलाके में बनी हवेली में आकर रहने लगता है. लेकिन यहां पर उसके साथ भयावह घटनाएं घटने लगती हैं और वो रहस्यमई चीजों का सामना करता है. इस फिल्म में मिमोह चक्रतर्वी, चेतना पांडे, मनवीर चौधरी और श्रुति प्रकाश जैसे स्टार्स लीड रोल में हैं. फिल्म का निर्देशन विक्रम भट्ट और मनीष पी. चव्हाण ने किया है.

---विज्ञापन---
First published on: Jun 14, 2026 10:09 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola