Saturday, 27 June, 2026

---विज्ञापन---

Back

पहले पूरे फेस पर पोती कालिख, फिर हुआ मेकअप, Karuppu के क्लाइमेक्स के लिए सूर्या ने की इतनी मेहनत

Suriya Hard Work in Karuppu Climax: फिल्म 'करुप्पू' के मेकर्स ने सोशल मीडिया पर सूर्या का एक बीटीएस वीडियो शेयर किया, जिसमें क्लाइमेक्स सीक्वेंस का सच दिखाया गया है.

---विज्ञापन---

Suriya’s Hard Work in Karuppu Climax: साउथ सुपरस्टार सूर्या इन दिनों अपनी फिल्म ‘करुप्पू’ की बॉक्स ऑफिस सक्सेस को एंजॉय कर रहे है. इस फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हुए 15 दिन हो गए हैं, लेकिन इसके बाद भी सिनेमाघरों में फिल्म का दबदबा बरकरार है. इस मूवी का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 300 करोड़ के पार पहुंच चुका है. फिल्म के क्लाइमेक्स में कवकरा करुप्पू वाला सीन लोगों का फेवरेट बन गया है। फिल्म की सफलता के बीच मेकर्स ने सूर्या का वीडियो शेयर किया है, जो सोशल मीडिया पर इस समय तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में फिल्म के क्लाइमेक्स सीक्वेंस का सच दिखाया गया है. चलिए जानते हैं कि इस वीडियो में आखिर क्या है.

यह भी पढ़ें: पति Virat Kohli के लिए भरे स्टेडियम में झूमती दिखीं Anushka Sharma

---विज्ञापन---

सूर्या का जबरदस्त ट्रासफॉर्मेंस

सूर्या की फिल्म ‘करुप्पू’ की बॉक्स ऑफिस पर सफलता को देखते हुए मेकर्स ने अब फैंस के लिए क्लाइमेक्स सीक्वेंस का एक स्पेशल बिहाइंड-द-सीन्स वीडियो रिलीज किया है. इस BTS वीडियो में सूर्या का जबरदस्त ट्रांसफॉर्मेशन देखने को मिल रहा है. इस बिहाइंड-द-सीन्स वाले वीडियो में सूर्या की उस मेहनत की झलक दिखाई गई है, जिसमें कवकरा करप्पू अवतार में तांडव करते हैं. वीडियो में सूर्या को एक बहुत ही हार्ड मेकअप प्रोसेस से गुजरते हुए दिखाया गया है, जहां पहले उनके चेहरे पर कालिख पोती गई और उसके बाद कई अलग-अलग तरह का मेकअप किया गया है. वीडियो में सूर्या को पवित्र राख, चेहरे पर मेकअप और भारी गहनों के साथ जबरदस्त परफॉर्मेंस करते देखा गया है.

अफवाहों को शांत कर दिया…

ये वीडियो शेयर करते हुए मेकर्स ने मेकअप आर्टिस्ट मिननल मूर्ति, सेल्वम और मुरुगनाथम की तारीफ की. साथ ही ये भी कहा कि इस किरदार और सीन में जान भरने का सबसे बड़ा योगदान इन दोनों को जाता है. इसके साथ मेकर्स ने इस वीडियो के जरिए ऑनलाइन फैल रही उन अफवाहों को शांत कर दिया, जिसमें ये कहा जा रहा था कि कवकरा करप्पू गाने और क्लाइमेक्स सीक्वेंस के कुछ हिस्सों के लिए सूर्या के बॉडी डबल का इस्तेमाल किया गया है.

---विज्ञापन---
First published on: May 31, 2026 09:47 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola