Wednesday, 7 October, 2026

---विज्ञापन---

Back

धनुष ने फिर जीता दिल! Asian Games स्टार विद्या रामराज को किया सम्मानित

Dhanush Honours Asian Games 2026 Star Athlete Vithya Ramraj: साउथ सिनेमा और बॉलीवुड स्टार धनुष एक बार फिर सुर्खियों में हैं. सोशल मीडिया पर लोग उनके काम की खूब तारीफ कर रहे हैं. दरअसल, ये सब धनुष की उस सोशल मीडिया पोस्ट की वजह से हो रहा है, जो इस समय खूब वायरल हो रही […]

Dhanush Honours Asian Games 2026 Star Athlete Vithya Ramraj: साउथ सिनेमा और बॉलीवुड स्टार धनुष एक बार फिर सुर्खियों में हैं. सोशल मीडिया पर लोग उनके काम की खूब तारीफ कर रहे हैं. दरअसल, ये सब धनुष की उस सोशल मीडिया पोस्ट की वजह से हो रहा है, जो इस समय खूब वायरल हो रही है. इस पोस्ट में धनुष उस लड़की के साथ खड़े नजर आ रहे हैं, जिसने एशियन गेम्स 2026 में भारत का नाम रोशन किया और देश के लिए 3 मेडल जीते. जी हां, हम बात कर रहे हैं एशियन गेम्स 2026 की स्टार एथलीट विद्या रामराज की. हाल ही में धनुष ने एथलीट विद्या रामराज को उनकी सफलता के लिए सम्मानित किया है.

धनुष ने किया विद्या रामराज का सम्मान

दरअसल, धनुष ने हाल ही में एथलीट विद्या रामराज और उनके परिवार को खास मुलाकात के लिए अपने घर आमंत्रित किया. धनुष ने विद्या रामराज को एशियन गेम्स 2026 में भारत और तमिलनाडु का नाम रोशन करने के लिए बधाई दी. धनुष और विद्या रामराज ने एक जॉइंट पोस्ट के जरिए इस खास मुलाकात की तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर कीं. इसके साथ ही एथलीट विद्या ने कैप्शन में लिखा, ‘धनुष सर से मिलकर खुशी हुई, मोटिवेशन के लिए धन्यवाद.’

---विज्ञापन---

भारत को दिलाए 3 मेडल

बता दें कि एथलीट विद्या रामराज तमिलनाडु के कोयंबटूर की रहने वाली हैं. उन्होंने एशियन गेम्स 2026 में भारत का प्रतिनिधित्व किया और 3 मेडल जीतकर देश का नाम रोशन किया. विद्या रामराज ने एशियन गेम्स 2026 में महिलाओं की 4×400 मीटर रिले में गोल्ड, मिक्स्ड 4×400 मीटर रिले में सिल्वर और 400 मीटर रेस में ब्रॉन्ज मेडल जीता है. इसके साथ ही उन्होंने भारत को शानदार जीत दिलाई है.

धनुष ने विद्या की तारीफ

एशियन गेम्स 2026 में उनके इस शानदार प्रदर्शन की देशभर में सराहना हुई और लोगों ने उनकी जीत का जश्न मनाया. अब धनुष ने भी विद्या रामराज से मुलाकात कर उन्हें बधाई दी और उनके खेल की तारीफ की. बता दें कि धनुष इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म की शूटिंग में बिजी हैं.

First published on: Oct 07, 2026 03:28 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola