Thursday, 9 July, 2026

---विज्ञापन---

Back

एक्ट्रेस स्वाति रेड्डी ने डायरेक्टर श्रीकांत नागोथी संग रचाई शादी

Swathi Reddy Marriage: तेलुगु एक्ट्रेस स्वाति रेड्डी ने मशहूर 8 जुलाई को डायरेक्टर श्रीकांत नागोथी संग शादी रचा ली. कपल ने अब सोशल मीडिया पर तस्वीरें शेयर कर फैंस को ये खुशखबरी दी.

---विज्ञापन---

Swathi Reddy Marriage
Swathi Reddy Marriage

Swathi Reddy Marriage: तेलुगु एक्ट्रेस स्वाति रेड्डी ने अपने जीवन की नई शुरुआत की है. एक्ट्रेस ने ‘मंथ ऑफ मधु’ के डायरेक्टर श्रीकांत नागोथी से एक निजी शादी समारोह में शादी कर ली है. कपल ने एक सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए फैंस के साथ ये खबर शेयर की.

कपल ने शेयर की शादी की तस्वीरें

स्वाति और श्रीकांत ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट करते हुए बताया कि उन्होंने 8 जुलाई, 2026 को शादी की. सेरेमनी से तस्वीरें शेयर करते हुए उन्होंने बस इतना लिखा, “शादी हो गई. 08-07-2026.” तस्वीरों में कपल पारंपरिक रीती-रिवाजों से शादी की रस्में निभाते हुए दिख रहे हैं. दोनों की शादी खबर ने फैंस के बीच खलबली मचा दी है. कपल को लगातार बधाइयां मिल रही हैं.

---विज्ञापन---

कपल ने अपनी शादी घर पर रचाई, जो एक सादा और निजी फंक्शन लग रहा था. रिपोर्ट्स के मुताबिक इस सेरेमनी में केवल करीबी परिवार के सदस्य और कुछ खास मेहमान ही शामिल हुए. शादी के लिए स्वाति ने हरे बॉर्डर वाली एक सिंपल सफेद साड़ी और मैचिंग ब्लाउज के साथ पेयर किया गया था. एक्ट्रेस ने बहुत हल्का मेकअप लुक रखा और इसे बालों में गजरे से पूरा किया. वहीं उनके पति श्रीकांत ने पारंपरिक सफेद एथनिक आउटफिट पहने नजर आए.

सेलेब्स और फैंस ने दी बधाई

कपल के शादी की खबर सुनते ही फिल्म इंडस्ट्री के दोस्त और फैंस उत्साहित हो गए. स्वाति और श्रीकांत की शादी वाली पोस्ट के कमेंट सेक्शन में लगातार बधाइयां मिल रही हैं. स्वाति के ‘मंथ ऑफ मधु’ के को-स्टार नवीन चंद्रा ने नए शादीशुदा जोड़े को शुभकामनाएं दीं, जबकि फिल्ममेकर नंदिनी रेड्डी, एक्टर श्रेया धनवंतरी, बैडमिंटन खिलाड़ी ज्वाला गुट्टा और कॉमेडियन राजा शेखर मामिडाना ने भी अपनी शुभकामनाएं भेजीं.

बता दें स्वाति तेलुगु और तमिल फिल्मों और टेलीविजन इंडस्ट्री की जानी-मानी एक्ट्रेस हैं. उनके पति श्रीकांत नागोथी ने ‘मंथ ऑफ मधु’ फिल्म का निर्देशन किया है. इस फिल्म के बाद ही दोनों की नजदीकियां बढ़ीं और अब हमेशा के लिए एक-दूसरे के हो गए.

---विज्ञापन---

First published on: Jul 09, 2026 08:15 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola