Friday, 26 June, 2026

---विज्ञापन---

Back

भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह को BJP से मिला टिकट, MLC चुनाव पर ‘पावर स्टार’ का पहला रिएक्शन वायरल

Pawan Singh News: भोजपुरी के लोकप्रिय सिंगर और एक्टर पवन सिंह को बीजेपी ने बिहार विधान परिषद (MLC) चुनाव के लिए अपना उम्मीदवार बनाया है. टिकट मिलने के बाद पवन सिंह ने बीजेपी के बड़े नेताओं का आभार जताया है. वहीं उनकी करीबी दोस्त और एक्ट्रेस तृषा कर मधु ने भी उन्हें सोशल मीडिया पर बधाई दी है.

---विज्ञापन---

Pawan Singh News: भोजपुरी सिनेमा के ‘पावर स्टार’ के नाम से मशहूर एक दिग्गज अभिनेता की किस्मत की चाबी इस बार राजनीति के मैदान में खुल गई है. पिछला लोकसभा चुनाव निर्दलीय लड़ने और हारने के बाद अब इस सुपरस्टार को देश की सबसे बड़ी पार्टी ने एक बहुत बड़ा मौका दिया है. जैसे ही इस चुनाव के लिए उनके नाम का एलान हुआ, पूरी भोजपुरी इंडस्ट्री और उनके फैंस के बीच जश्न का माहौल बन गया. खुद एक्टर ने भी टिकट मिलने पर अपना पहला रिएक्शन दिया है जो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है.

बीजेपी ने बनाया एमएलसी उम्मीदवार

भोजपुरी सिनेमा के पावर स्टार पवन सिंह को लेकर एक बड़ी राजनीतिक खबर सामने आई है. भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने बिहार में होने वाले आगामी विधान परिषद (MLC) चुनाव के लिए उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की है, जिसमें पवन सिंह को भी टिकट दिया गया है. इससे पहले भी कई बार उनके बीजेपी से चुनाव लड़ने की चर्चाएं थीं, लेकिन इस बार पार्टी ने उन पर आधिकारिक मुहर लगा दी है.

---विज्ञापन---

टिकट मिलने पर पवन सिंह का पहला रिएक्शन

बीजेपी की तरफ से उम्मीदवार घोषित किए जाने के बाद पवन सिंह की पहली प्रतिक्रिया सामने आई है जो काफी वायरल हो रही है. उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए पार्टी का शुक्रिया अदा करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी का मेरे ऊपर इतना बड़ा विश्वास जताने के लिए दिल से धन्यवाद और आभार. उनके इस रिएक्शन के बाद शाहनवाज हुसैन और तजिंदर बग्गा जैसे बीजेपी के बड़े नेताओं ने भी उन्हें शुभकामनाएं दी हैं.

तृषा कर मधु ने भी दी बधाई

पवन सिंह को बीजेपी से टिकट मिलने पर भोजपुरी इंडस्ट्री के कलाकार भी काफी खुश हैं. उनकी करीबी दोस्त और मशहूर एक्ट्रेस तृषा कर मधु ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर कर उन्हें बधाई दी है. तृषा ने लिखा कि भोजपुरी जगत के गौरव और जन-जन के प्रिय कलाकार पवन सिंह जी को टिकट मिलने पर हार्दिक शुभकामनाएं. यह उनकी लोकप्रियता, संघर्ष और जनता के प्रति उनके समर्पण का सच्चा सम्मान है.

18 जून को होने हैं बिहार में चुनाव

आपको बता दें कि बिहार में आगामी 18 जून को विधान परिषद की 9 सीटों पर चुनाव होने जा रहे हैं. इन 9 सीटों में से वर्तमान संख्या बल के हिसाब से एनडीए गठबंधन आसानी से 8 सीटें जीत सकता है. बीजेपी के अलावा उनकी सहयोगी पार्टी जेडीयू ने भी इस चुनाव के लिए अपने चार उम्मीदवार मैदान में उतारे हैं. विधान परिषद के एक सदस्य का कार्यकाल कुल छह साल का होता है.

First published on: Jun 05, 2026 11:54 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola