Saturday, 27 June, 2026

---विज्ञापन---

Back

‘Dhurandhar 2’ में गौरव गेरा के लुक पर आखिर क्यों मोना सिंह दी थी चुप रहने की सलाह? ‘मोहम्मद आलम’ ने खुद खोला राज

---विज्ञापन---

धुरंधर 2 जहां एक ओर बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही. वहीं, दूसरे ओर फिल्म से जुड़ा हर किरदार सोशल मीडिया पर खूब चर्चा में बना हुआ है. इस फिल्म में रणवीर सिंह के अलावा अर्जुन रामपाल, आर माधवन, राकेश बेदी, संजय दत्त और गौरव गेरा जैसे एक्टर्स नजर आए हैं. गौरव गेरा टीवी इंडस्ट्री में खूब काम कर चुके हैं. लेकिन यह पहली बार है, जब उन्हें किसी फिल्म से इतनी पॉपुलैरिटी हासिल हुई है. गौरव ने मूवी में मोहम्मद आलम का रोल किया था और इस मूवी में उनका 'डार्लिंग डार्लिंग दिल क्यों तोड़ा, पी लो पी लो आलम सोडा' वाला डॉयलॉग भी जमकर फेमस हुआ था.

वहीं, अब आलम के किरदार को लेकर गौरव ने एक खुलासा किया है और बताया कि कैसे उनकी दोस्त मोना सिंह ने उन्हें बताया कि अपने रोल को सीक्रेट रखना है. दरअसल, एनडीटीवी के साथ इंटरव्यू में एक्टर गौरव गेरा ने खुलासा किया कि जब वो धुरंधर शूट कर रहे थे, तो मोना सिंह कोहरा 2 की शूटिंग में व्यस्त थीं. जिसके बाद एक दिन मोना गौरव से मिलने के लिए होटल पहुंची थीं और दोनों ने एक फोटो भी क्लिक की थी. जिसमें गौरव दाढ़ी अपने धुरंधर वाले लुक में दिख रहे थे.

---Advertisement---

गौरव ने अपने दाढ़ी वाले लुक को लेकर बताया कि जब मैंने उसे अपनी दाढ़ी वाली फोटो दिखाई तो उन्होंने कहा, " तुमने NDA साइन किया है, तुम इसके बारे में बात नहीं कर सकते. तब मुझे याद आया कि हां, ये बात तो सही है. वो मुझसे छोटी है, लेकिन बहुत प्रोफेशनल है और मुझसे ज्यादा काम कर चुकी है. उसने मुझे साफ कहा, " बात मत कर." एनडीए एक तरह का एग्रीमेंट होता है और यह किसी भी रोल को गोपनीय रखने के लिए साइन करवाया जाता है.

बता दें कि धुरंधर की टीम की ओर से उन्हें साफ तौर पर कहा गया था कि वह इस प्रोजेक्ट के बारे में बारे में किसी को न बताएं. साथ ही सोशल मीडिया पर फोटोज शेयर करने से भी साफ मना किया गया था.

---Advertisement---

गौरव गेरा धुरंधर के दोनों पार्ट्स में नजर आए हैं. उन्होंने फिल्म में एक भारतीय स्पाई का रोल किया है, जो कि पाकिस्तान जाकर एक जूस शॉप चलाता है और वहां की सारी जानकारी भारत को मुहैया करता है. इतना ही नहीं हमजा अली को भी वह आगे बढ़ने में मदद करता है, ताकि वह रहमान डकैत की गैंग में शामिल हो सके.

धुरंधर 2 के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन को लेकर बात करें तो इस फिल्म ने दुनिया भर में 1392.23 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है. फिल्म ने भारत में ग्रॉस कलेक्शन 1042.23 करोड़ का किया है. वहीं मूवी को लेकर कहा जा रहा है कि यह जल्द ही आमिर खान की दंगल, पुष्पा 2 और बाहुबली 2 का रिकॉर्ड डालेगी.

---Advertisement---
First published on: Mar 31, 2026 11:36 AM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola