---विज्ञापन---
किसी जमाने में ‘झांसी की रानी’ बनकर टीवी पर राज करती थी ये खूबसूरत एक्ट्रेस, तेवर ऐसे कि छूट गए अंग्रेजों के भी पसीने
Actress Ulka Gupta Acting Career: फिल्म इंडस्ट्री में ऐसे कई एक्टर्स हैं जिन्होंने टीवी से अपने करियर की शुरुआत की और इसके बाद बॉलीवुड फिल्मों में एक्टिंग का जादू दिखाया है. आज हम एक ऐसी टैलेंटेड एक्ट्रेस की बात करने वाले हैं जिसने पहले टीवी पर सालों तक 'झांसी की रानी' बनकर राज किया और अब बॉलीवुड से लेकर साउथ सिनेमा तक एक्टिंग की छाप छोड़ रही हैं.
'द केरल स्टोरी 2' की हीरोइन
आपको जानकर हैरानी होगी कि हम जिस एक्ट्रेस की बात कर रहे हैं, वो कोई और नहीं बल्कि उल्का गुप्ता हैं, जिन्हें आपने कुछ महीने पहले फिल्म 'द केरल स्टोरी 2' में देखा था. उल्का गुप्ता अब जल्द ही फिल्म 'रजनी की बारात' में दिखाई देंगी.
'रजनी की बारात' का ट्रेलर
उल्का गुप्ता की फिल्म 'रजनी की बारात' का आज मजेदार ट्रेलर भी रिलीज किया गया है, जिसमें जबरदस्त कॉमेडी और फैमिली ड्रामा देखने को मिला. यह फिल्म 29 मई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.
कौन हैं उल्का गुप्ता?
उल्का गुप्ता का जन्म 12 अप्रैल 1997 को बिहार के सहरसा जिले में हुआ था, लेकिन उल्का गुप्ता का पालन-पोषण और पढ़ाई-लिखाई सब मुंबई में हुई. उनके पापा गगन और छोटी बहन गोया भी एक एक्टर हैं.
उल्का गुप्ता के एक्टिंग करियर की शुरुआत
उल्का गुप्ता ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत साल 2009 में आए टीवी सीरियल 'सात फेरे – सलोनी का सफर' से की थी. इसके बाद उन्हें इसी साल शुरू हुए पॉपुलर टीवी शो 'झांसी की रानी' में देखा गया, जहां उन्होंने रानी लक्ष्मीबाई का किरदार निभाया.
रानी लक्ष्मीबाई के नाम से फेमस
इस सीरियल ने उल्का गुप्ता को भारत के घर-घर में रानी लक्ष्मीबाई के नाम से फेमस कर दिया था. इस शो में उनकी एक्टिंग इतनी शानदार थी कि टीवी पर तेवर ऐसे कि अंग्रेजों के भी पसीने छूट जाते थे. साल 2015 में उल्का ने तेलुगु फिल्म 'आंध्र पोरी' से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की.