Monday, 6 July, 2026

---विज्ञापन---

Back

4000 करोड़ की फिल्म में टीवी एक्ट्रेस की एंट्री, निभाएगी माता सीता की बहन का किरदार

---विज्ञापन---

TV Actress Surabhi Das Entry in Film Ramayana: टीवी पर सीरियल 'निमा डेन्जोंगपा' से अपने करियर की शुरुआत करने वाली एक्ट्रेस सुरभि दास अब जल्द ही नितेश तिवारी के 4000 करोड़ के ड्रीम प्रोजेक्ट फिल्म 'रामायण' में नजर आने वाली हैं. इसी के साथ सुरभि दास अपने करियर की सबसे बड़ी छलांग लगाने के लिए भी तैयार हैं. अपने एक्टिंग को बढ़ाने के लिए नॉर्थईस्ट से मुंबई आई सुरभि दास ने हाल ही में बताया कि 'रामायण' में सीता की बहन का किरदार निभाएंगी. इसके साथ ही उन्होंने फिल्म को लेकर कई और जरूरी बातें भी शेयर कीं. चलिए जानते हैं कि एक्ट्रेस ने आखिर क्या कुछ बताया है.

उर्मिला का किरदार नहीं निभा रही...

मनीकंट्रोल को दिए एक इंटरव्यू में सुरभि दास ने 'रामायण' में अपने किरदार के बारे में खुलकर बात की और साथ ही सोशल मीडिया पर उनके किरदार को लेकर फैल रही अफवाहों का भी खंडन किया है. उन्होंने बताया कि वह इस फिल्म में उर्मिला का किरदार नहीं निभा रही हैं.

---Advertisement---

मैं सीता की बहन किरदार...

'रामायण' में अपने किरदार के बारे में बात करते हुए सुरभि दास ने कहा, 'मैं उर्मिला का किरदार नहीं निभा रही हूं. मैं सीता की सबसे छोटी बहन और शत्रुघ्न की पत्नी श्रुतकीर्ति का किरदार निभा रही हूं. भले ही यह एक छोटा सा किरदार हो लेकिन 'रामायण' का हिस्सा बनने पर मैं बहुत आभारी हूं.'

मुझे विश्वास नहीं...

'रामायण' में अपनी कास्टिंग को लेकर बात करते हुए सुरभि दास ने कहा, 'जब मुझे फोन आया, तो मैं सोचती रही कि क्या मेरा नाम सिर्फ शॉर्टलिस्ट हुआ है या मुझे फिल्म के लिए फाइनल कर लिया गया है. मुझे विश्वास नहीं हो रहा था. मुझे इतने बड़े स्टार्स और इतने बड़े लेवल पर बन रही फिल्म का हिस्सा बनना सपने जैसा लग रहा था.

---Advertisement---

भगवान की शुक्रगुजार हूं...

ऑडिशन के सफर और फिल्मों में कदम रखने के बारे में बातें करते हुए सुरभि दास ने कहा, 'मैं मुकेश छाबड़ा के पास गई और ऑडिशन दिया. करीब दो महीने बाद मुझे फोन आया कि मेरा सिलेक्शन हो गया है. उसके बाद लुक टेस्ट और कॉस्ट्यूम ट्रायल हुए. धीरे-धीरे सब कुछ समझ में आने लगा. मुझे यकीन नहीं हो रहा था कि मैं इन दिग्गजों के साथ स्क्रीन शेयर करूंगी. यह एक अद्भुत एहसास है और मैं इसके लिए भगवान की शुक्रगुजार हूं.'

First published on: Jul 06, 2026 09:53 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola