Mouni Roy: हाल ही में प्राइम वीडियो पर रिलीज हुई नई वेब सीरीज ‘अब होगा हिसाब’ से टीवी एक्ट्रेस मौनी रॉय खुद से 20 साल बड़े एक्टर संजय कपूर के साथ खूब जलवे बिखे रही है. ऑनस्क्रीन दोनों की केमिस्ट्री ने इंटरनेट पर तहलका मचा दिया है. ओटीटी पर एक्ट्रेस की कातिल अदाओं ने फैंस के दिलों पर कहर ढा दिया है.
खुद से 20 साल बड़े एक्टर संग इश्क
सीरीज में मौनी रॉय अपने से पूरे 20 साल बड़े एक्टर संजय कपूर के साथ इश्क लड़ाती नजर आ रही हैं. दोनों की उम्र में 20 साल का अंतर है, लेकिन स्क्रीन पर दोनों के बीच जबरदस्त जूनून और कातिलाना केमिस्ट्री देखने को मिल रही है. फैंस को भी ये जोड़ी काफी पसंद आ रही है.
दरअसल हाल ही में 18 जून को अमेजन प्राइम पर एक नई वेब सीरीज लॉन्च हुई है, जिसका नाम ‘अब होगा हिसाब’ है. इस सीरीज के अबतक दो सीजन आ चुके हैं और खास बात ये है कि ये सीरीज दर्शकों को बिल्कुल फ्री में देखने को मिल रही है. अब होगा हिसाब एक जबरदस्त क्राइम थ्रिलर सीरीज है. सस्पेंस, थ्रिल और ड्रामा भरपूर इस सीरीज की कहानी लगातार दर्शकों को पसंद आ रही है.
दिल जीतने वाला किरदार
इस वेब सीरीज में मौनी रॉय और संजय कपूर की केमिस्ट्री काफी पसंद की जा रही है. सीरीज में संजय कपूर ने ‘गोल्डी सेखों’ नाम के एक विलेन का किरदार निभाया है. वहीं मौनी रॉय ‘कामना’ नाम की एक शातिर और मास्टरमाइंड औरत का किरदार निभा रही हैं. कहानी में कामना और गोल्डी सेखों की बिजनेस पार्टनर बनी है. आगे की कहानी में दोनों के बीच जबरदस्त ड्रामा देखने को मिलता है.
ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री पर क्या बोलीं मौनी रॉय?
सीरीज में मौनी ने अपना किरदार बड़ी ही ईमानदारी से निभाया है. यही कारण है कि खुद से 20 साल बड़े एक्टर संजय कपूर संग वो काफी सहज और शानदार लग रही हैं. इस ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री पर मौनी ने अपना एक्सपीरियंस शेयर करते हुए बताया, “एक रात हम एक बेहद इंटेंस और इमोशनल सीक्वेंस की शूटिंग कर रहे थे. माहौल एकदम सीरियस था, लेकिन जैसे ही डायरेक्टर ने ‘कट’ बोला, सेट का पूरा मूड ही बदल गया और सब हंसी-मजाक करने लगे.”