---विज्ञापन---

शादी से पहले ये हरकत करना चाहती हैं तेजस्वी प्रकाश! बयान सुनकर आपके मां-बाप को भी लगेगा झटका

---विज्ञापन---

टीवी इंडस्ट्री के सबसे चर्चित कपल्स में से एक तेजस्वी प्रकाश (Tejasswi Prakash) और करण कुंद्रा (Karan Kundrra) एक बार फिर सुर्खियों में आ गए हैं. दोनों इन दिनों अपने नए शो 'देसी ब्लिंग' (Desi Bling) को लेकर चर्चा में हैं, लेकिन इस बार वजह उनका शो नहीं बल्कि तेजस्वी का एक ऐसा बयान है, जिसने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है.

इस शो में शेयर किया प्लान

दरअसल, करण और तेजस्वी हाल ही में नेहा धूपिया (Neha Dhupia) और अंगद बेदी (Angad Bedi) के चैट शो 'डबल डेट' में पहुंचे थे. शो के दौरान बातचीत प्यार, शादी और फैमिली प्लानिंग तक पहुंच गई. इसी दौरान नेहा धूपिया ने तेजस्वी से पूछा कि आखिर वो और करण बच्चे कब प्लान कर रहे हैं?

---Advertisement---

सवाल का दिया मजेदार जवाब

इस सवाल का जवाब देते हुए, तेजस्वी ने कुछ ऐसा कह दिया, जिसे सुनकर वहां मौजूद सभी लोग चौंक गए. तेजस्वी ने मजाकिया अंदाज में कहा, 'अगर बच्चे प्लान करके होते, तो क्या आपके बच्चे प्लान करके हुए थे?' उनका ये जवाब सुनते ही नेहा और अंगद दोनों कुछ सेकंड के लिए हैरान रह गए. दरअसल, नेहा धूपिया अपनी शादी से पहले प्रेग्नेंसी को लेकर काफी चर्चा में रह चुकी हैं, इसलिए तेजस्वी का ये जवाब सीधे उसी तरफ इशारा माना जा रहा है.

बच्चे को लेकर क्या बोलीं तेजस्वी?

हालांकि, माहौल को हल्का करते हुए, अंगद बेदी ने तुरंत कहा कि उन्हें ये जवाब काफी पसंद आया. वहीं नेहा ने भी मुस्कुराते हुए कहा, कि 'कुछ लोगों के बच्चे प्लान करके भी होते हैं.' इसके बाद तेजस्वी ने हंसते हुए कहा कि उन्हें लगता है, कि उनके बच्चे भी शायद अनप्लान्ड ही होंगे.

---Advertisement---

करण कुंद्रा और तेजस्वी की लव स्टोरी

इधर, करण कुंद्रा और तेजस्वी की लव स्टोरी भी लगातार चर्चा में बनी हुई है. दोनों की मुलाकात Bigg Boss 15 में हुई थी, और वहीं से दोनों के रिश्ते की शुरुआत हुई. चार साल तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद अब करण ने तेजस्वी को शादी के लिए प्रपोज भी कर दिया है.

करण ने ग्रैंड अंदाज में तेजस्वी को किया प्रपोज

हाल ही में 'देसी ब्लिंग' (Desi Bling) के एक एपिसोड में करण ने बेहद ग्रैंड अंदाज में तेजस्वी को प्रपोज किया, जिसकी तस्वीरें और वीडियोज सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं. फैंस अब इस कपल की शादी का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं.

---Advertisement---
First published on: May 22, 2026 02:54 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.