---विज्ञापन---
Mouni Roy से तलाक के बाद पलटे Suraj Nambiar, नहीं देंगे एक्ट्रेस को एलिमनी? डायवोर्स के ड्रामे पर खोला राज
टीवी से लेकर बॉलीवुड में अपनी पहचान बना चुकी एक्ट्रेस मौनी रॉय इन दिनों चर्चा में बनी हुई हैं. वह अपनी पर्सनल लाइफ और पति सूरज नांबियार संग शादी के चार साल बाद तलाक लेने को लेकर खबरों में छाई हुई हैं. एक्ट्रेस ने खुद इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर तलाक को लेकर कंफर्मेशन दी है. वहीं अब इस पूरे मामले पर पहली बार सूरज नांबियार ने चुप्पी तोड़ी है. इतना ही नहीं उन्होंने लोगों के खिलाफ नाराजगी जाहिर की है. साथ ही कहा है कि दोस्तों को इन सभी में घसीटना बंद करो. इसके अलावा उन्होंने एलिमनी पर भी बात की है.
सूरज नांबियार ने एमिनी पर कही ये बात
दरअसल, सूरज नांबियार ने सोमवार को इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक बयान शेयर किया है. जिसमें उन्होंने सोशल मीडिया पर चल रही झूठी बातों और अफवाहों को लेकर रिएक्ट किया है. उन्होंने पोस्ट शेयर कर कहा, "हमारे अलग होने को लेकर हाल ही में फैलाई गई निराधार खबरें बेहद घटिया और पूरी तरह से बेकार है. मैं इस बात को साफ कर देना चाहता हूं. कोई एलिमनी नहीं है. कोई विवाद नहीं है. इसमें कोई तीसरी पार्टी शामिल नहीं है. मौनी और मैंने आपसी सम्मान और एक दूसरे की भलाई का पूरा ध्यान रखते हुए अलग होने का फैसला किया है और यही सच है. बाकी सब कुछ मनगढ़ंत हैं और कुछ मामलों में तो जानबूझकर उन दो लोगों को बदनाम करने की कोशिश हैं, जिन्होंने सिर्फ यही कहा है कि उन्हें अकेला छोड़ दिया जाए.
मौनी संग तलाक पर बोले सूरज
उन्होंने आगे कहा, " मैं यह बात साफ रूप से और आखिरी बार कहना चाहता हूं. हम दोनों या किसी तीसरे पक्ष के बारे में लगाए जा रहे किसी भी आरोप में कोई सच्चाई नहीं है. इसमें दूसरों को घसीटना सही नहीं है. खास तौर से उन निर्दोष दोस्तों को जिनका इससे कोई लेना देना नहीं है. मौनी और मैंने इस पूरे समय में गरिमापूर्ण बर्ताव किया है और हम उम्मीद करते हैं कि इस मामले में रिपोर्टिंग करने वाले भी हमारे साथ गरिमापूर्ण बर्ताव दिखाएंगे.
मनगढ़ंत कहानियां पर फूटा सूरज का गुस्सा
आखिर में सूरज ने कहा, "मीडिया संस्थानों ने ऐसी मनगढ़ंत कहानियां गढ़ी हैं जिनका कोई अस्तित्व नहीं है. ये रिपोर्ट बिना किसी वेरिफिकेशन के छापी गई हैं, जो कि बिल्कुल गलत है. मैं इसको साफ और सीधे तौर विरोध कर रहा हूं, क्योंकि जानबूझकर फैलाई जा रही है गलत जानकारी के सामने चुप रहना मुझे मंजूर नहीं है. हमारे संयुक्त बयान में वह सब कुछ कहा गया है जो कहना जरूरी था. मैं सभी से रिक्वेस्ट करता हूं कि इसका सम्मान करें और हम दोनों को शांति से आगे बढ़ने का मौका दें. थैंक्यू.
मौनी और सूरज ने कंफर्म किया तलाक
आपको बता दें कि मौनी रॉय और सूरज नांबियार की तलाक की खबरें तब उठी थीं, जब लोगों ने नोटिस किया कि दोनों एक दूसरे को फॉलो नहीं कर रहे हैं. इसके बाद मौनी रॉय और सूरज नांबियार ने एक ज्वाइंट स्टेटमेंट जारी किया और अपने तलाक की खबरों को कंफर्म किया.
2022 में हुई थी कपल की शादी
बता दें कि सूरज और मौनी की शादी साल 2022 में परिवार और दोस्तों की मौजूदगी में हुई थी. कपल की शादी बंगाली और मलयाली रीति रिवाजों से हुई थी. कपल की शादी की फोटोज और वीडियो भी खूब सोशल मीडिया पर वायरल हुई थीं.