---विज्ञापन---
‘मैं बर्दाश्त करके नहीं बैठती..’ Sunita Ahuja ने Lock Upp 2 में दी थीं गालियां, अब दिया जवाब
गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा अपने बेबाक अंदाज के लिए जानी जाती हैं. वह अपनी हर बात खुलकर कहती हैं. हाल ही में वह 'लॉक अप 2' में नजर आई थीं, जहां उन्होंने जमकर गालियां दी थीं. इसे लेकर उन्हें सोशल मीडिया पर ट्रोल भी किया गया. इतना ही नहीं, गोविंदा ने भी बताया था कि उनके दोस्त उन्हें सुनीता की गालियों वाली रीलें भेज रहे हैं. अब इस पूरे विवाद पर सुनीता ने रिएक्शन दिया है.
गाली पर मजे बवाव पर सुनीता ने किया रिएक्ट
दरअसल, सुनीता आहूजा 'लॉक अप 2' से बाहर आ चुकी हैं. शो से बाहर आने के बाद वह लगातार इंटरव्यू दे रही हैं. हाल ही में उन्होंने एएनआई से बातचीत में बताया कि उन्हें उकसाया गया था और वह चुप रहने वालों में से नहीं हैं, बल्कि जवाब देना जानती हैं.
सुनीता को उकसाया गया?
सुनीता ने कहा, "मुझे एक बात बताओ, अगर आपको कोई आकर गाली देगा तो आप क्या बोलोगे? भैया, आपने एक दी, तो मैं आपको दो सुना दूंगी. फिर आप दो और सुना दोगे? इतनी भी बेवकूफ नहीं हूं मैं. अगर आपको कोई परेशान करेगा तो आप क्या बोलेंगे? 'भैया, और कर लो?' नहीं ना, बिल्कुल नहीं."
गाली देने पर सुनीता ने कही ये बात
उन्होंने आगे कहा, "मैं उन महिलाओं में से नहीं हूं जो हर चीज बर्दाश्त करके बैठी रहें. मैं इसलिए सभी महिलाओं से यही कहती हूं कि अपनी ज़िंदगी जियो और अपने लिए जियो। मैं क्या गलत कहती हूं? और बताइए, कौन-सी महिला गाली नहीं देती?"
गोविंदा के एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर पर सुनीता ने खोला था राज
आपको बता दें कि 'लॉक अप 2' में सुनीता आहूजा ने अपने और गोविंदा के रिश्ते को लेकर भी कई खुलासे किए थे. उन्होंने गोविंदा के कथित एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर को लेकर भी बात की थी. हालांकि, इससे पहले भी वह कई बार इस तरह के बयान दे चुकी हैं. शो में जब शिल्पा शिंदे ने उन्हें परेशान किया और गोविंदा को लेकर सवाल उठाए, तब सुनीता ने कहा था, "वो मेरा पति है. अगर वो 10 जगह भी अफेयर करेगा, मैं उसे नहीं छोड़ूंगी. मैं उससे मरते दम तक प्यार करती रहूंगी."
इस कारण लॉक अप 2 से बाहर हुईं थी सुनीता
वहीं, सुनीता ने हेल्थ के कारण 'लॉक अप 2' छोड़ने का फैसला किया था. उन्होंने मेकर्स से शो से बाहर आने की रिक्वेस्ट की थी. उनका कहना था कि उनकी डायबिटीज कंट्रोल में नहीं थी, जिसकी वजह से उन्हें सीने में दर्द और सांस लेने में तकलीफ हो रही थी. इसी कारण पिछले सप्ताह शनिवार को उन्हें शो से बाहर कर दिया गया था.
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.