---विज्ञापन---

ये RJ बनी टीवी की स्टार, कपिल शर्मा के साथ है खास रिश्ता, जिसने डॉक्टर से शादी कर सबको चौंकाया

---विज्ञापन---

Actress Birthday Special: फिल्म इंडस्ट्री में ऐसे कई सितारे हैं जिनके किस्मत ने और कला ने उन्हें लोगों की नजरों का तारा बना दिया है. ऐसा नहीं है कि इन एक्टर्स ने मेहनत में कोई कसर रखी है. आज हम आपको एक ऐसी ही एक्ट्रेस के बारे में बताने वाले हैं, जिसने आरजे की नौकरी की, लेकिन उनकी किस्मत ने उन्हें टीवी का स्टार बना दिया. चलिए, सफलता की ये कहानी आपको बताते हैं.

कौन है वो टीवी स्टार?

  हम जिस एक्ट्रेस की बात कर रहे हैं, उनका नाम सुगंधा संतोष मिश्रा है. सुगंधा एक फिल्म और टीवी एक्टर होने के साथ-साथ सिंगर, टीवी होस्ट और फेसम कॉमेडियन भी हैं. इसके अलावा, वो रेडियो जॉकी उर्फ आरजे भी हैं.

---Advertisement---

सुगंधा मिश्रा की पढ़ाई

    सुगंधा मिश्रा का जन्म 23 मई 1988 को पंजाब के जालंधर में हुआ. उन्होंने अमृतसर के गुरु नानक देव विश्वविद्यालय और जालंधर के अपीजय कॉलेज ऑफ फाइन आर्ट्स से ग्रेजुएशन की डिग्री हासिल की है. उन्हें उनके दादा पंडित शंकर लाल मिश्रा ने शास्त्रीय संगीत की शिक्षा दी थी. उनके दादा भी उस्ताद अमीर खान साहब के शिष्य थे.

सुगंधा का करियर

  सुगंधा ने अपने करियर की शुरुआत रेडियो जॉकी के तौर पर की थी. उनकी पहली नौकरी बिग एफएम इंडिया में लगी थी. इसके बाद, उन्होंने सिगिंग की दुनिया में कदम रखा और कई डॉक्यूमेंट्री, प्ले और शॉर्ट फिल्मों में जिंगल्स, भजन और गाने गाए.

---Advertisement---

सुगंधा की टीवी में एंट्री

  सुगंधा ने टीवी के पॉपुलर रियलिटी शो 'सा रे गा मा पा सिंगिंग सुपरस्टार' में भी हिस्सा लिया, जहां तीसरी रनर-अप रहीं थीं. इसके बाद, उन्होंने टीवी कॉमेडी शो 'द ग्रेट इंडियन लाफ्टर चैलेंज' में हिस्सा लिया और फाइनलिस्ट बनीं. इस शो ने उन्हें घर-घर में फेमस कर दिया.

बॉलीवुड में रखा कमद

इसके बाद सुगंधा ने साल 2014 में आई फिल्म 'हीरोपंती' से बॉलीवुड में कमद रखा. आखिर में सुगंधा ने 26 अप्रैल 2021 को अपने साथी कॉमेडियन डॉक्टर संकेत भोसले से शादी कर ली. दिसंबर 2023 को इस कपल की बेटी इहाना का जन्म हुआ.

---Advertisement---
First published on: May 23, 2026 01:30 AM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.