---विज्ञापन---
Splitsvilla X6 के विनर बने गुल्लू और कायरा अनु, घर ले गए इतनी प्राइज मनी
Splitsvilla X6 Winners: टीवी का पॉपुलर रियलिटी शो ‘एमटीवी स्प्लिट्सविला 16’ (MTV Splitsvilla X6) का फिनाले हो गया है. शो के 16वें सीजन को अपना विनर मिल गया है. लड़ाई-झगड़ा, प्यार, तकरार, तीखी नोकझोंक और कड़ी कसौटी को पार करने के बाद आखिरकार MTV Splitsvilla X6 के विजेता की घोषणा कर दी गई है.
MTV Splitsvilla X6 के विनर
‘एमटीवी स्प्लिट्सविला 16’ की चमचमाती विनर ट्रॉफी कुशल तंवर उर्फ गुल्लू और उनकी कनेक्शन कायरा अनु ने अपने नाम कर ली है. महीनों के संघर्ष के बाद आखिरकार गुल्लू और कायरा MTV Splitsvilla X6 की ट्रॉफी पर नाम दर्ज करवाया.
घर ले गए इतनी प्राइज मनी
MTV Splitsvilla X6 के विनर गुल्लू और कायरा अनु ने चमकी हुई ट्रॉफी के साथ भारी-भरकम प्राइज मनी भी अपने नाम की है. इस जोड़ी को ट्रॉफी के साथ 20 लाख रुपये की प्राइज मनी मिली है.
5 महीने तक चला शो
इस बार 'स्प्लिट्सविला सीजन 16' बहुत ही दिलचस्प था, जिसमें सभी कंटेस्टेंट को हर टास्क में 'प्यार या पैसा' के बीच चुनाव करना होता है. 9 जनवरी 2026 को शुरू हुआ ये करीब 5 महीने तक चला.
जबरदस्त मुकाबला...
शो के फिनाले को दो पार्ट में 15 और 16 मई को टेलीकास्ट किया गया. इस शो के ग्रैंड फिनाले में भी आखिरी समय तक सस्पेंस बना रहा और अंत में कुशल (गुल्लू) और कायरा का मुकाबला योगेश रावत और रुरु ठाकुर के बीच जबरदस्त मुकाबला देखने मिला.
गुल्लू और कायरा की जोड़ी
आखिरी टास्क में इन दोनों जोड़ियों ने शानदार परफॉर्म किया, लेकिन इस टास्क में गुल्लू और कायरा की मजबूत बॉन्डिंग ने बाजी मार ली और 16वें सीजन को अपने नाम कर लिया.