This Bollywood Actor Next James Bond?: हॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में इस समय जेम्स बॉन्ड फ्रैंचाइजी के लीड हीरो की नई कास्टिंग के लिए तेजी से काम किया जा रहा है. इसको लेकर अमेजन एमजीएम स्टूडियो की तरफ से एक बयान भी जारी किया गया. जिसमें इस फ्रैंचाइजी को लेकर काफी कुछ कहा गया. इसी बीच नेशनल अवॉर्ड विनर फिल्ममेकर शेखर कपूर ने अगले जेम्स बॉन्ड की कास्टिंग को लेकर अपना एक सुझाव दिया. जिसमें उन्होंने बताया कि वो किस एक्टर में अगला जेम्स बॉन्ड देखते हैं. चलिए जानते हैं कि उन्होंने क्या कुछ कहा.

जॉन अब्राहम में दिखता अगला जेम्स बॉन्ड
शेखर कपूर ने अपने X हैंडल पर एक पोस्ट शेयर करते हुए कहा कि वो वुड एक्टर को जॉन अब्राहम में अगला जेम्स बॉन्ड देखते हैं. उन्होंने इस पोस्ट में लिखा, ‘जैसे-जैसे अगले जेम्स बॉन्ड की तलाश तेज हो रही है, डेनियल क्रेग के बाद मेरी राय में अगला जेम्स बॉन्ड जॉन अब्राहम को होना चाहिए. उनमें एक शांत और सौम्य व्यक्तित्व है और यकीनन वो एक अच्छे एक्टर हैं जिनमें बॉन्ड वाला अट्रैक्शन है.’
As the search of the next Bond heats up, my vote for the next James Bond after Daniel Craig would be John Abraham. He has the cool ‘shaken not stirred’ persona and certainly good actor with the ‘Bond Charm’
By the way Daniel Craig was cast as James Bond after the producers saw…---विज्ञापन---— Shekhar Kapur (@shekharkapur) May 16, 2026
शेखर कपूर का सुझाव
शेखर कपूर ने सुझाव देते हुए यह भी कहा कि डेनियल क्रेग को 1998 में आई फिल्म ‘एलिजाबेथ’ में उनके शानदार परफॉर्मेंस के कारण उन्हें इस फेमस किरदार के लिए चुना गया था. उन्होंने लिखा, ‘वैसे, डेनियल क्रेग को जेम्स बॉन्ड के किरदार के लिए तब चुना गया जब मेकर्स ने उन्हें मेरी फिल्म एलिजाबेथ में देखा था.’ बता दे कि डेनियल क्रेग 10 साल से अधिक समय से जेम्स बॉन्ड की भूमिका निभा रहे हैं.

Thank you so much Sir @shekharkapur Truly humbled by your words and encouragement. Coming from someone who not only redefined storytelling but also had the instinct to spot Daniel Craig before the world saw Bond in him… this means a lot to me.
As for Bond… I’ll happily start… https://t.co/eQCOxnQmaE---विज्ञापन---— John Abraham (@TheJohnAbraham) May 16, 2026
क्या बोले जॉन अब्राहम?
शेखर कपूर की पोस्ट का जवाब देते हुए जॉन अब्राहम ने भी रिएक्ट किया. जॉन ने आगे कहा, ‘आपके शब्दों और तारीफ से मैं सचमुच अभिभूत हूं. ऐसे व्यक्ति से यह सुनना, जिसने न केवल कहानी कहने के तरीके को नया रूप दिया, बल्कि दुनिया के सामने बॉन्ड के रूप में डेनियल क्रेग को देखने से पहले ही उन्हें पहचानने की क्षमता दिखाई… मेरे लिए आपका ये कहना भी बहुत मायने रखता है. बॉन्ड की बात करें तो… मैं अभी से अपनी मार्टिनी ऑर्डर करने की ट्रेनिंग शुरू कर दूंगा. शेकन, नॉट स्टर्ड.’