---विज्ञापन---
‘सैराब’ एक्ट्रेस की टूटी शादी, पति को दे रही तलाक, जानें वजह
टीवी इंडस्ट्री से एक बार फिर फैंस का दिल तोड़ देने वाली खबर सामने आई है, जहां 'सैराब' की एक्ट्रेस शादी के 2 साल बाद अपने पति से अलग हो रही हैं, एक्ट्रेस ने 6 महीने डेट करने के बाद ये शादी की थी, अब उनके पति से अलग होने की खबर ने फैंस को हैरान कर दिया है.
एक्ट्रेस का तलाक
'सैयाराब' से पहचान बनाने वाली एक्ट्रेस प्रकृति नौटियाल की शादी टूटने की खबरें चर्चा में हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक, शादी के महज दो साल बाद प्रकृति और उनके पति वंदित शाह ने आपसी सहमति से तलाक के लिए कोर्ट का रुख किया है. हालांकि, इस मामले पर अब तक दोनों की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है.
क्या कहती हैं रिपोर्ट्स?
टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से दावा किया गया है कि प्रकृति और वंदित के रिश्ते में लंबे समय से तनाव चल रहा था. दोनों ने करीब छह महीने तक एक-दूसरे को डेट किया था और फिर साल 2024 में वैलेंटाइन डे के मौके पर कोर्ट मैरिज कर ली थी. उस वक्त उनकी शादी ने काफी सुर्खियां बटोरी थीं.
क्यों हो रहा तलाक?
रिपोर्ट के अनुसार, शादी के शुरुआती दिनों के बाद दोनों के बीच अक्सर छोटी-छोटी बातों पर बहस होने लगी. कई मुद्दों पर उनकी सोच नहीं मिल पा रही थी, जिसकी वजह से रिश्ते में दूरियां बढ़ती चली गईं. जब हालात ज्यादा बिगड़ गए तो दोनों ने अलग रहने का फैसला किया.
पति से रह रहीं थीं अलग
बताया जा रहा है कि पिछले साल अगस्त से ही प्रकृति अपनी मां के घर रह रही हैं और तब से पति से अलग हैं. अब दोनों ने आपसी सहमति से तलाक की अर्जी कोर्ट में दाखिल कर दी है. मामले की अगली सुनवाई नवंबर में होने की बात कही जा रही है.
सुर्खियों में रहा दोनों का रिश्ता
इन खबरों को और हवा तब मिली, जब लोगों ने देखा कि प्रकृति ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से शादी की तस्वीरें हटा दी हैं. हालांकि, सोशल मीडिया पर तस्वीरें हटाना किसी रिश्ते के खत्म होने का पक्का सबूत नहीं माना जा सकता. ऐसे में जब तक प्रकृति या वंदित खुद सामने आकर कुछ नहीं कहते, तब तक इन खबरों की आधिकारिक पुष्टि नहीं की जा सकती.
वर्क फ्रंट पर एक्ट्रेस
वर्क फ्रंट की बात करें तो प्रकृति नौटियाल ने अपने करियर की शुरुआत साल 2010 में की थी. वह 'दिव्य दृष्टि', 'बैरिस्टर बाबू' और 'पवित्र रिश्ता 2' जैसे पॉपुलर टीवी शोज में नजर आ चुकी हैं. इस साल उन्होंने अपने प्रोफेशनल प्रोजेक्ट्स को लेकर बातचीत की, लेकिन निजी जिंदगी पर चुप्पी बनाए रखी.
फैंस का टूटा दिल
फिलहाल, फैंस को इंतजार है कि तलाक की खबरों पर प्रकृति नौटियाल या उनके पति वंदित शाह की ओर से कब आधिकारिक रिएक्शन सामने आते हैं.
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.