Thursday, 23 July, 2026

---विज्ञापन---

Back

छात्र आंदोलन पर रूपाली गांगुली का रिएक्शन, स्टूडेंट्स की मांगों का किया समर्थन, फिर देशविरोधी एजेंडे पर जताई चिंता

---विज्ञापन---

Rupali Ganguly Statement On Jantar Mantar Protest: दिल्ली के जंतर-मंतर में चल रहे छात्र आंदोलन को लेकर टीवी की मशहूर एक्ट्रेस रूपाली गांगुली ने अपना रिएक्शन दिया है. सोशल मीडिया पर किए गए अपने पोस्ट में उन्होंने छात्रों की मांगों का समर्थन करते हुए हिंसा और तोड़फोड़ पर चिंता जताई. उनका कहना है कि जब किसी शांतिपूर्ण आंदोलन में हिंसा शामिल हो जाती है, तो असली मुद्दे पीछे छूट जाते हैं और इसका सबसे ज्यादा नुकसान उन छात्रों को होता है, जो न्याय की मांग कर रहे हैं.

छात्रों का विरोध-प्रदर्शन

इन दिनों पेपर लीक और परीक्षा प्रणाली में पारदर्शिता की मांग को लेकर देशभर में छात्रों का विरोध-प्रदर्शन चर्चा में है. इस बीच कई फिल्म और टीवी सितारे भी अपनी-अपनी राय रख रहे हैं. अब 'अनुपमा' फेम रूपाली गांगुली ने भी इस मुद्दे पर खुलकर अपनी बात कही है.

---Advertisement---

रूपाली ने पोस्ट शेयर कर कही ये बात

रूपाली ने एक्स पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा कि जो लोग कानून अपने हाथ में लेते हैं, सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाते हैं और पुलिस पर हमला करते हैं, उन्हें छात्र नहीं कहा जा सकता. उनके मुताबिक ऐसी घटनाएं छात्रों की जायज मांगों को कमजोर करती हैं. उन्होंने कहा कि पेपर लीक के खिलाफ छात्रों का गुस्सा और न्याय की मांग पूरी तरह सही है और उन्हें पारदर्शी परीक्षा प्रणाली के साथ जवाबदेही भी मिलनी चाहिए.

परीक्षा व्यवस्था पर बोलीं एक्ट्रेस

एक्ट्रेस ने अपने पोस्ट में यह भी कहा कि हाल के पेपर लीक मामलों में सरकार और जांच एजेंसियां कार्रवाई कर रही हैं. आरोपियों की गिरफ्तारियां हो रही हैं और भविष्य में ऐसी घटनाएं रोकने के लिए परीक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने की दिशा में भी कदम उठाए जा रहे हैं.  

---Advertisement---

रूपाली ने जताई चिंता

हालांकि, रूपाली ने सबसे ज्यादा चिंता इस बात पर जताई कि कुछ लोग छात्रों के आंदोलन का गलत फायदा उठाने की कोशिश कर रहे हैं. उन्होंने दावा किया कि अगर देशविरोधी तत्व अपने निजी एजेंडे के लिए इस आंदोलन का इस्तेमाल करेंगे, तो इससे छात्रों की न्याय की लड़ाई कमजोर पड़ जाएगी.

रूपाली गांगुली की अपील

अपने मैसेज के आखिर में रूपाली गांगुली ने छात्रों और नागरिकों से शांति बनाए रखने की अपील की. उन्होंने कहा कि बदलाव लाने का सबसे प्रभावी तरीका लोकतांत्रिक और शांतिपूर्ण आंदोलन है. लोगों को किसी के बहकावे में आने के बजाय अपने असली मुद्दों पर एकजुट रहना चाहिए. रूपाली का यह पोस्ट अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और इस पर लोग अपने-अपने रिएक्शन दे रहे हैं.

---Advertisement---
First published on: Jul 23, 2026 09:42 AM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola