Thursday, 23 July, 2026

---विज्ञापन---

Back

Dhamaal 4 Box Office Collection Day 13: हार मानने तैयार नहीं Dhamaal 4, 13वें दिन फिल्म ने किया इतना कलेक्शन

Dhamaal 4 Box Office Collection Day 13: कॉमेडी फिल्म 'धमाल 4' लगातार सिनेमाघरों में बनी हुई है. बुधवार को मूवी का कलेक्शन चौंका देने वाला है

---विज्ञापन---

Dhamaal 4 Box Office Collection Day 13
Dhamaal 4 Box Office Collection Day 13

Dhamaal 4 Box Office Collection Day 13: अजय देवगन, अरशद वारसी और जावेद जाफरी स्टारर कॉमेडी फिल्म ‘धमाल 4’ (Dhamaal 4) ने बॉक्स ऑफिस पर 13 दिन पूरे कर लिए हैं. रिलीज के पहले दिन से ही ये फिल्म सिनेमाघरों में अपनी मजबूत पकड़ बनाए हुए है. आइए फिल्म की लेटेस्ट कमाई के बारे में जानते हैं.

Dhamaal 4 कलेक्शन डे 13

रिलीज के दूसरे वीकेंड के बाद धमाल 4 की कमाई में गिरावट दर्ज की गई है. बुधवार यानी रिलीज के 13वें दिन घरेलू बॉक्स ऑफिस पर ‘धमाल 4’ ने ₹2.75 करोड़ का नेट कलेक्शन किया. इससे इंडिया में फिल्म का टोटल ग्रॉस कलेक्शन ₹160.02 करोड़ और टोटल नेट कलेक्शन ₹134.50 करोड़ हो गया है. विदेशों में, फिल्म ने 13वें दिन 30 लाख कमाए, जिससे इसका टोटल ओवरसीज कलेक्शन ₹22.60 करोड़ हो गया है. इस तरह, फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन ₹182.62 करोड़ तक पहुंच गया है. कॉमेडी और ड्रामा से भरपूर ये फिल्म दूसरे हफ्ते में भी दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींचने में कामयाब होती दिख रही है.

---विज्ञापन---

बीते दिनों की कमाई

‘धमाल 4’ का बजट 150 से 200 करोड़ रुपये है. इस लिहाज से फिल्म ने ठीक-ठाक कलेक्शन कर लिया है. पहले हफ्ते में फिल्म ने 96 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था. इसके बाद आठवें दिन 5.50 करोड़ रुपये, नौवें दिन 10.25 करोड़ और दसवें दिन 12.75 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया. वहीं ग्यारहवें दिन 3.25 करोड़ और बारहवें दिन इसने 4 करोड़ रुपये कमाए थे.

धमाल की कहानी

बात करें फिल्म की कहानी की तो ये फिल्म कुछ ऐसे लोगों के इर्द-गिर्द घूमती है, जिन्हें एक बड़े समुद्री खजाने का सुराग मिलता है, जिसे ढूंढने के लिए वो लोग एक रोमांचक सफर पर निकल पड़ते हैं. पूरी फिल्म में कई मजेदार सीन्स देखने को मिलते हैं.

---विज्ञापन---

First published on: Jul 23, 2026 07:33 AM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola