Friday, 24 July, 2026

---विज्ञापन---

Back

Entertainment News Live: विजय की आखिरी फिल्म ‘जन नायकन’ रिलीज, छात्रों के प्रोटेस्ट को लेकर बॉलीवुड में हलचल

Entertainment News Live: थलापति विजय की आखिरी फिल्म 'जन नायकन' 23 जुलाई को रिलीज हो गई. फिल्म को लेकर सोशल मीडिया यूजर्स लगातार अपना रिएक्शन दे रहे हैं. एंटरटेनमेंट की दुनिया से हर एक अपडेट के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ…

---विज्ञापन---

LIVE NEWS 23 JULY 2026

Entertainment News Live: तमिलनाडु राज्य के मुख्यमंत्री और साउथ सुपरस्टार थलापति विजय की मचअवेटेड फिल्म ‘जन नायकन’ आज 23 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई. फिल्म को लेकर महीनों से क्रेज बना हुआ था और अब आखिरकार ये फिल्म रिलीज हुई. ‘जन नायकन’ विजय की आखिरी फिल्म मानी जा रही है, जिसके चलते फैंस फिल्म पर भरपूर प्यार लुटा रहे हैं. साउथ सुपरस्टार विजय ने अपने करियर में कई सुपरहिट फिल्में दी हैं. देशभर में और उनकी जबरदस्त फैन फॉलोइंग है.

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पर थलापति के फैंस फिल्म को लेकर लगातार अपना रिएक्शन शेयर करते नजर आ रहे हैं. कई फैंस इस फिल्म का फर्स्ट डे फर्स्ट शो देखने के बाद भावुक होते हुए नजर आ रहे हैं. दर्शकों ने फिल्म को ‘मास एंटरटेनर’ बताया है.

---विज्ञापन---

छात्रों के प्रोटेस्ट पर बॉलीवुड

संसद के मानसून सत्र के पहले दिन यानी 20 जुलाई राजधानी दिल्ली में कॉकरोच जनता पार्टी द्वारा आयोजित ‘संसद चलो’ मार्च के दौरान हुए लाठीचार्ज को लेकर सियासी और बॉलीवुड गलियारों में हलचल तेज हो गई है. बॉलीवुड सेलेब्स लगातार इस मुद्दे पर अपनी आवाज उठा रहे हैं. ‘पंचायत’ वेब सीरीज के प्रधान जी यानी रघुबीर यादव इस मुद्दे पर बात करते रो पड़े. एक्ट्रेस रत्ना पाठक शाह ने और सीमा पाहवा ने भी अपनी बात रखी.

बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट

सिनेमाघरों में हॉलीवुड फिल्म ‘द ओडिसी’ और बॉलीवुड फिल्म ‘धमाल 4’ की धूम मची हुई है. दोनों फिल्में लगातार दर्शकों को सिनेमाघरों की ओर खींचने में कामयाब हो रही हैं. ‘द ओडिसी’ ने बॉक्स ऑफिस पर 6 दिन पूरे कर लिए हैं. ‘धमाल 4’ को रिलीज हुए 13 दिन हो गए.

---विज्ञापन---

‘द ओडिसी’

Sacnilk की लेटेस्ट रिपोर्ट के मुताबिक छठे दिन इंडियन बॉक्स ऑफिस पर ‘द ओडिसी’ ने ₹6.50 करोड़ की नेट कमाई की. इसके साथ ही, भारत में फिल्म का टोटल ग्रॉस कमाई ₹100.38 करोड़ और टोटल नेट कमाई ₹84.15 करोड़ हो गई है.

‘धमाल 4’

रिलीज के 13वें दिन घरेलू बॉक्स ऑफिस पर ‘धमाल 4’ ने ₹2.75 करोड़ का नेट कलेक्शन किया. इससे इंडिया में फिल्म का टोटल ग्रॉस कलेक्शन ₹160.02 करोड़ और टोटल नेट कलेक्शन ₹134.50 करोड़ हो गया है. विदेशों में, फिल्म ने 13वें दिन 30 लाख कमाए, जिससे इसका टोटल ओवरसीज कलेक्शन ₹22.60 करोड़ हो गया है. इस तरह, फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन ₹182.62 करोड़ तक पहुंच गया है.

---विज्ञापन---

मनोरंजन दुनिया की खबरों के लिए पढ़ते रहें E24 Bollywood…

---विज्ञापन---

---विज्ञापन---

23:07 (IST) 23 Jul 2026
Entertainment News Live: NEET विवाद के बीच राजकुमार राव ने 'मोदी है तो मुमकिन है' गाने पर दी सफाई

नीट विवाद पर छात्रों का समर्थन करने वाले एक्टर राजकुमार राव अपने एक पुराने गाने को लेकर यूजर्स के निशाने पर आ गए हैं. यूजर के कमेंट पर 'दबाव' की बात कहकर जवाब देने के बाद उन्होंने अपना पोस्ट डिलीट कर दिया, जो अब वायरल हो रहा है. पूरी खबर यहां पढ़ें...

21:00 (IST) 23 Jul 2026
Entertainment News Live: स्टूडेंट प्रोटेस्ट पर अब क्या बोले सलमान खान?

सलमान खान ने गुरुवार की शाम को अपने इंस्टाग्राम पर NEET पेपर लीक के खिलाफ प्रदर्शन को लेकर एक नया पोस्ट शेयर किया. जिसमें उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ट्वीट का जिक्र करते हुए सभी छात्रों को प्रोटेस्टे और शिक्षाविद सोनम वांगचुक को अपनी भूख हड़ताल खत्म करने की अपील की है. पढ़ें पूरी खबर...

https://www.instagram.com/p/DbI2C8CoUSa/?utm_source=ig_web_copy_link&igsh=NTc4MTIwNjQ2YQ==

19:33 (IST) 23 Jul 2026
Entertainment News Live: NEET प्रोटेस्ट में जाने के बाद 'धुरंधर' एक्ट्रेस को बॉलीवुड में नहीं मिलेगा काम?

नीट परीक्षा लीकेज विवाद को लेकर मुंबई में हुए विरोध प्रदर्शन में शामिल हुईं फिल्म 'धुरंधर' की एक्ट्रेस आयशा खान को पुलिस ने हिरासत में ले लिया था. इसके बाद बॉलीवुड में काम न मिलने की धमकी देने वाले ट्रोल (Troll) को एक्ट्रेस ने मुंहतोड़ जवाब दिया है. पूरी खबर यहां पढ़ें...

19:13 (IST) 23 Jul 2026
Entertainment News Live: 24 जुलाई को OTT-थिएटर्स में होगा एंटरटेनमेंट का धमाका

24 जुलाई को सिनेमाघरों और ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर एंटरटेनमेंट की बाढ़ आने वाली है. इस शुक्रवार कुल 8 नई फिल्में और वेब सीरीज रिलीज हो रही हैं, जो आपके इस पूरे वीकेंड का मजा दोगुना कर देंगी. पूरी खबर यहां पढ़ें...

18:48 (IST) 23 Jul 2026
Entertainment News Live: NEET विवाद पर पोस्ट के बाद वायरल हुआ Salman Khan का पुराना वीडियो

बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान के NEET विवाद पर पोस्ट शेयर करने बाद से सोशल मीडिया पर उनका एक पुराना वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में सलमान के पिता सलीम खान ये बताते हैं कि सलमान खान अपने स्कूल टाइम लीक पेपर की वजह से पास हुआ करते थे.

13:55 (IST) 23 Jul 2026
Mehmood Death Anniversary: राजेश खन्ना को इस एक्टर ने जड़ दिया थप्पड़

आज 23 जुलाई को हिंदी सिनेमा के दिग्गज कॉमेडियन एक्टर महमूद अली का निधन हो गया था. करियर के शुरूआती दौर में गुजारा करने के लिए महमूद ने न जाने कितने छोटे-मोटे काम किए. आगे चलकर वो इंडस्ट्री में सबसे ज्यादा फीस लेने वाले सुपरस्टार बने. एक बार सुपरस्टार राजेश खन्ना से उनकी लड़ाई हो गई थी... पूरी खबर पढ़ें

12:29 (IST) 23 Jul 2026
Entertainment News Live: स्टूडेंट प्रोटेस्ट पर आलिया भट्ट ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं- ‘भविष्य उनका है’

Alia Bhatt On Student Protest: जंतर-मंतर में चल रहे छात्र आंदोलन को पूरे देश से सपोर्ट मिल रहा है, आम से लेकर खास तक हर कोई स्टूडेंट्स के साथ खड़ा नजर आ रहा है, शबाना आजमी, अनुपम खेर, सलमान खान जैसे बड़े सितारों ने छात्रों के समर्थन में पोस्ट किया. अब इस कड़ी में आलिया भट्ट का नाम भी जुड़ गया है, उन्होंने पोस्ट शेयर कर छात्रों का सपोर्ट किया. पढ़ें पूरी खबर...

12:17 (IST) 23 Jul 2026
Entertainment News Live: छात्रों के प्रोटेस्ट को लेकर सीमा पाहवा की सरकार पर भड़ास

इंडस्ट्री की जानी-मानी कलाकार सीमा पाहवा ने अपने इंस्टाग्राम पर एक इमोशनल वीडियो शेयर किया, जिसमें उन्होंने छात्रों के प्रोटेस्ट से जुड़े मुद्दे पर सरकार पर तंज कसा और छात्रों से समर्थन की बात कही.

https://www.instagram.com/reel/DbFQpHhI2I2/?utm_source=ig_web_copy_link&igsh=NTc4MTIwNjQ2YQ==

12:13 (IST) 23 Jul 2026
Entertainment News Live: छात्रों के प्रोटेस्ट पर बोलते रघुबीर यादव रो पड़े

पॉपुलर वेब सीरीज और कई फिल्मों में नजर आए एक्टर रघुबीर यादव ने भी वीडियो पोस्ट करते हुए छात्रों का सपोर्ट और पुलिसवालों की निंदा की. वीडियो में इस मुद्दे पर बात करते हुए रघुबीर यादव के आंसू झलक आए.

https://www.instagram.com/reel/DbGHcwEOpEb/?utm_source=ig_web_copy_link&igsh=NTc4MTIwNjQ2YQ==

10:52 (IST) 23 Jul 2026
Entertainment News Live: ‘जबरन किया KISS', करण कुंद्रा पर इस एक्ट्रेस का चौंकाने वाला खुलासा

Karan Kundrra kissing Scene Controversy: सान्वी तलवार ने सालों पुराने विवाद को लेकर पहली बार खुलकर अपनी बात रखी है. टीवी एक्ट्रेस ने हाल ही में एक इंटरव्यू में अभिनेता करण कुंद्रा के साथ काम करने के दौरान हुए अनुभवों का जिक्र किया और कई गंभीर आरोप लगाए. उन्होंने दावा किया कि सेट पर कुछ घटनाओं ने उन्हें मानसिक रूप से काफी परेशान कर दिया था. पढ़ें पूरी खबर...

10:51 (IST) 23 Jul 2026
Entertainment News Live: 'छात्र आंदोलन का गलत इस्तेमाल कर रहे देशविरोधी', रूपाली गांगुली का फूटा गुस्सा

Rupali Ganguly Statement On Jantar Mantar Protest: दिल्ली के जंतर-मंतर में चल रहे छात्र आंदोलन को लेकर टीवी की मशहूर एक्ट्रेस रूपाली गांगुली ने अपना रिएक्शन दिया है. सोशल मीडिया पर किए गए अपने पोस्ट में उन्होंने छात्रों की मांगों का समर्थन करते हुए हिंसा और तोड़फोड़ पर चिंता जताई. उनका कहना है कि जब किसी शांतिपूर्ण आंदोलन में हिंसा शामिल हो जाती है, तो असली मुद्दे पीछे छूट जाते हैं और इसका सबसे ज्यादा नुकसान उन छात्रों को होता है, जो न्याय की मांग कर रहे हैं.

10:32 (IST) 23 Jul 2026
Jan Nayagan Review: थलापति विजय की आखिरी फिल्म देख इमोशनल हुए फैंस

जन नायकन की विजय की आखिरी फिल्म बताई जा रही है. ऐसे में फर्स्ट डे फर्स्ट शो देखने के बाद कई फैंस भावुक हो गए.

10:28 (IST) 23 Jul 2026
Jan Nayagan Review: 'जन नायकन' के जरिए थलापति विजय को ट्रिब्यूट

'जन नायकन' थलापति विजय की आखिरी फिल्म कही जा रही है. ऐसे में मेकर्स ने फिल्म के जरिए विजय को ट्रिब्यूट दिया है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

10:07 (IST) 23 Jul 2026
Jan Nayagan Release: सिनेमाघरों में छाई विजय की 'जन नायकन'

आज 23 जुलाई को सिनेमाघरों में 'जन नायकन' रिलीज हो गई है, जिसके बाद फर्स्ट डे फर्स्ट शो देखने पहुंचे फैंस थलापति विजय की आखिरी फिल्म देख काफी खुश नजर आए.

Boomi athiruthu maamey 🥶🥵💥#jananayagan#thalapathyvijaypic.twitter.com/PIbGQ1WCrH

— ʲᵈᴀʟᴇxᴀɴᴅᴇʀᵗʷᵉᵉᵗˢ (@JDALEXtweets) July 22, 2026

First published on: Jul 23, 2026 09:55 AM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola