Wednesday, 22 July, 2026

---विज्ञापन---

Back

Sohail Khan feels lovely being close to ex-wife Seema Sajdeh,इमोशनल हुए सोहेल!,छलका Actor का दर्द!

रियलिटी शो अलायंस में सोहेल खान ने अपनी एक्स वाइफ सीमा सजदेह के साथ रिश्ते को लेकर कई भावुक बातें साझा कीं, जिसके बाद दोनों की बॉन्डिंग चर्चा में आ गई है। तलाक के बाद एक बार फिर दोनों के बीच बढ़ती नजदीकियों ने फैंस का ध्यान खींचा है।

Edited By : Priya Singh | Updated: Jul 22, 2026 18:33
Share :
Sohail Khan -Seema Sajdeh

रियलिटी शो अलायंस में सोहेल खान ने अपनी एक्स वाइफ सीमा सजदेह के साथ रिश्ते को लेकर कई भावुक बातें साझा कीं, जिसके बाद दोनों की बॉन्डिंग चर्चा में आ गई है। तलाक के बाद एक बार फिर दोनों के बीच बढ़ती नजदीकियों ने फैंस का ध्यान खींचा है। शो में सोहेल ने बताया कि इस अनुभव ने उन्हें सीमा के पहले से कहीं ज्यादा करीब ला दिया है। उन्होंने कहा कि शादी के दौरान भी वह कभी सीमा के इतने करीब महसूस नहीं कर पाए थे, जितना अब इस शो में साथ वक्त बिताने के बाद कर रहे हैं। सोहेल ने खुलासा किया कि तलाक के बाद दोनों की बातचीत काफी कम हो गई थी और बच्चों की वजह से ही उनका रिश्ता जुड़ा हुआ था, लेकिन पर्सनल लेवल पर दोनों के बीच दूरी आ गई थी। शो में साथ रहने के बाद उन्होंने फिर से एक-दूसरे को समझने और बातचीत करने का मौका पाया। सोहेल ने कहा कि उन्हें सीमा की आज भी बहुत परवाह है और वह उनकी हमेशा हिफाजत करना चाहते हैं। उन्होंने यह भी माना कि अगर पहले उनसे पूछा जाता कि क्या वह सीमा के साथ एक ही घर में रह सकते हैं, तो शायद दोनों इसके लिए तैयार नहीं होते। लेकिन अलायंस ने उन्हें एक ऐसा मौका दिया, जिससे उनका रिश्ता फिर से बेहतर हुआ। बता दें कि सोहेल खान और सीमा सजदेह ने साल 1998 में शादी की थी और करीब 24 साल साथ रहने के बाद दोनों ने अलग होने का फैसला लिया था। हालांकि तलाक के बाद भी दोनों ने एक-दूसरे के लिए सम्मान बनाए रखा और अपने बच्चों की जिम्मेदारी मिलकर निभाते रहे।

---विज्ञापन---
First published on: Jul 22, 2026 06:33 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola