Thursday, 23 July, 2026

---विज्ञापन---

Back

The Odyssey Box Office Collection Day 6: वीकडेज में भी हॉलीवुड फिल्म ‘द ओडिसी’ की धूम, छठे दिन फिल्म ने कमाए इतने करोड़

The Odyssey Box Office Collection Day 6: इंडियन बॉक्स ऑफिस पर हॉलीवुड फिल्म 'द ओडिसी' को जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है. आइए फिल्म का लेटेस्ट कलेक्शन जानते हैं

---विज्ञापन---

The Odyssey Box Office Collection Day 6: इंडियन बॉक्स ऑफिस पर इन दिनों हॉलीवुड फिल्म ‘द ओडिसी’ का अलग ही जलवा देखने को मिल रहा है. वीकेंड पर धुआंधार कमाई के साथ अब ये फिल्म वीकडेज में भी शानदार कलेक्शन करती नजर आ रही है. इंडियन में फिल्म को बेहद पसंद किया जा है. आइए जानते हैं, बुधवार को रिलीज के छठे दिन फिल्म ने कितना कलेक्शन किया है.

‘द ओडिसी’ डे 6 कलेक्शन

Sacnilk की लेटेस्ट रिपोर्ट के मुताबिक छठे दिन, ‘द ओडिसी’ ने ₹6.50 करोड़ की नेट कमाई की. इसके साथ ही, भारत में फिल्म का टोटल ग्रॉस कमाई ₹100.38 करोड़ और टोटल नेट कमाई ₹84.15 करोड़ हो गई है.

---विज्ञापन---
Matt Damon The Odyssey

बीते दिनों की कमाई

इससे पहले फिल्म ने इंडिया में पांचवें दिन पांचवें ₹8.35 करोड़ की कमाई की थी. 17 जुलाई को दुनियाभर में रिलीज हुई क्रिस्टोफर नोलन की इस फिल्म ने पहले दिन ₹17.40Cr करोड़ कमाए, दूसरे दिन ₹22.00Cr करोड़ का कलेक्शन किया. वहीं तीसरे दिन फिल्म ने ₹21.90Cr करोड़ और चौथे दिन ₹8.00Cr करोड़ का बिजनेस किया.

‘द ओडिसी’ के बारे में

बात करें फिल्म की तो ‘द ओडिसी’ 2026 की एक एपिक एक्शन-फैंटेसी फिल्म है, जिसे क्रिस्टोफर नोलन (Christopher Nolan) ने लिखा और डायरेक्ट किया है. इंडिया के साथ ही दुनियाभर में इस फिल्म को खूब सराहना की जा रही है. इसमें हॉलीवुड स्टार मैट डेमन, टॉम हॉलैंड, ऐनी हैथवे, रॉबर्ट पैटिनसन, लुपिता न्योंगो, सामंथा मॉर्टन, जेंडया और चार्लीज थेरॉन लीड रोल शामिल हैं. ये फिल्म इथाका के ग्रीक राजा ओडिसियस (डेमन) की युद्ध के बाद घर वापसी दिखाती है.

---विज्ञापन---
First published on: Jul 23, 2026 06:39 AM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola