Friday, 24 July, 2026

---विज्ञापन---

Back

Jana Nayagan Review In Hindi: पब्लिक को कैसी लगी विजय ‘जन नायगन’? फैंस ने बताया ‘मास एंटरटेनर’

Jana Nayagan X Review: साउथ सुपरस्टार विजय थलापति की आखिरी फिल्म 'जन नायकन' आज 23 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है. सोशल मीडिया पर फैंस इस फिल्म की खूब तारीफ कर रहे हैं

---विज्ञापन---

Jana Nayagan X Review: साउथ सुपरस्टार विजय थलापति की फिल्म ‘जन नायकन’ फाइनली सिनेमाघरों में आज 23 जुलाई को रिलीज हो गई है. महीनों विवादों के बाद रिलीज हुई इस फिल्म ने रिलीज होते ही दर्शकों का दिल जीत लिया है. फर्स्ट डे फर्स्ट शो देखने के बाद सोशल मीडिया पर फैंस लगातार विजय की इस फिल्म को लेकर उत्साहित नजर आ रहे हैं.

जन नायगन का X रिव्यू

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री और साउथ सुपरस्टार थलापति विजय की मचअवेटेड फिल्म ‘जन नायकन’ सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है. फिल्म को विजय की आखिरी फिल्म माना जा रहा है. ऐसे में फैंस भी इमोशनल होते हुए नजर आ रहे हैं. एक्स पर थलापति के फैंस फिल्म को लेकर लगातार अपना रिएक्शन देते हुए नजर आ रहे हैं. फर्स्ट डे फर्स्ट शो से ही दक्षिण भारत के कई सिनेमाघरों में जन नायकन को देखने के लिए फैंस की भारी भीड़ उमड़ पड़ी है.

---विज्ञापन---

थिएटरों में ‘जन नायगन’ की धूम

पूरे साउथ इंडिया में ‘जन नायकन’ की रिलीज के साथ ही थिएटरों में जबरदस्त माहौल देखने को मिला है. बेंगलुरु के अरुणा थिएटर का एक वीडियो X पर शेयर करते हुए यूजर ने लिखा, “बैंगलोर का अरुणा थिएटर सचमुच पूरे जोश में है. अंदर पटाखे फूट रहे हैं. जन नायकन.”

जन नायकन’ से छाए बॉबी देओल

जन नायकन में विजय के अलावा बॉलीवुड स्टार बॉबी देओल भी खूब सुर्खियां बटोरते नजर आ रहे हैं. एक फैंस ने फर्स्ट डे फर्स्ट शो देखने के बाद अपना रिव्यू दिया और लिखा, ‘बॉबी देओल और एक्टर विजय ने शो चुरा लिया. अनिरुद्ध का बैकग्राउंड फायर है.’

---विज्ञापन---

एक X यूजर ने लिखा, ‘जन नायकन फर्स्ट हाफ तक सधी हुई है. कहानी ठीक लग रही है, लेकिन फिल्म का वीएफएक्स थोड़ा से कमजोर नजर आ रहा है.’ इसके अलावा कई फैंस ने फिल्म को ‘मास एंटरटेनर’ और फाडू फिल्म बताया है.

फिल्म को लेकर ऑडियंस में जबरदस्त क्रेज

इस तरह से तमाम फैंस जन नायकन को लेकर X हैंडल पर अपनी अलग-अलग प्रतिक्रियाएं व्यक्त कर रहे हैं. फिलहाल जन नायकन को लेकर ऑडियंस में जबरदस्त क्रेज नजर आ रहा है. साउथ में फिल्म को भरपूर प्यार मिलता दिख रहा है. अब ये देखना काफी दिलचस्प होगा कि पहले दिन फिल्म कितना कलेक्शन करेगी.

---विज्ञापन---

400 करोड़ के बजट में बनी ‘जन नायकन’

बता दें 400 करोड़ के बजट में बनी थलापति विजय की फिल्म ‘जन नायकन’ जनवरी से विवादों में फंसी हुई थी. वहीं अब विजय के तमिलनाडु के मुख्यमंत्री बनने के बाद फिल्म को रिलीज किया गया है. इस फिल्म में विजय के अलावा बॉबी देओल, पूजा हेगड़े, प्रकाश राज, प्रियामणि, ममिता बैजू, गौतम वासुदेव मेनन, और नारायण जैसे शानदार कलाकार शामिल हैं.

First published on: Jul 23, 2026 11:15 AM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola