टीवी अभिनेता सुमित सचदेव ने हाल ही में अपने साथ हुए एक खतरनाक हादसे का खुलासा किया है। ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ सीजन 2 में गौतम विरानी का किरदार निभा रहे सुमित ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर कर बताया कि डिनर के दौरान वह चोकिंग का शिकार हो गए थे और कुछ पल के लिए उनकी जान पर बन आई थी। सुमित ने बताया कि वह परिवार के साथ खाना खा रहे थे, तभी अचानक खाने का एक टुकड़ा उनके गले में फंस गया। स्थिति इतनी गंभीर हो गई कि वह न सांस ले पा रहे थे, न बोल पा रहे थे और न ही किसी से मदद मांगने की हालत में थे। उन्होंने खांसकर खाना बाहर निकालने की कोशिश की, लेकिन सफलता नहीं मिली। समय रहते परिवार ने स्थिति की गंभीरता को समझा और तुरंत हेमलिच मैन्यूवर तकनीक का इस्तेमाल किया। इस लाइफ-सेविंग फर्स्ट-एड तकनीक की मदद से गले में फंसा खाना बाहर निकाला गया और सुमित की जान बच गई। वीडियो के जरिए अभिनेता ने लोगों से अपील की कि चोकिंग जैसी घटनाओं को कभी हल्के में न लें। उन्होंने कहा कि हर व्यक्ति को बेसिक फर्स्ट-एड और हेमलिच मैन्यूवर जैसी जरूरी तकनीकों की जानकारी होनी चाहिए, क्योंकि आपात स्थिति में सही समय पर उठाया गया कदम किसी की जान बचा सकता है। वर्क फ्रंट की बात करें तो सुमित सचदेव साल 2002 से टीवी इंडस्ट्री में सक्रिय हैं और कई लोकप्रिय धारावाहिकों में नजर आ चुके हैं।
---विज्ञापन---
मौत के मुंह में पहुंचे TV एक्टर Sumit Sachdev, खाना खाते-खाते अटकी सांसें। खुद बताया कैसे बची जान ?
टीवी अभिनेता सुमित सचदेव ने हाल ही में अपने साथ हुए एक खतरनाक हादसे का खुलासा किया है। 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' सीजन 2 में गौतम विरानी का किरदार निभा रहे सुमित ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर कर बताया कि डिनर के दौरान वह चोकिंग का शिकार हो गए थे और कुछ पल के लिए उनकी जान पर बन आई थी।
First published on: Jul 22, 2026 02:07 PM
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.
Sponsored Links by Taboola