---विज्ञापन---
टीवी की वो हसीना जिसे 17 की उम्र में हुआ प्यार, बॉयफ्रेंड के साथ मिलकर किया ऐसा काम, कि जमकर हुई पिटाई
Popular TV Actress Birthday Special: बॉलीवुड हो या टीवी इंडस्ट्री, एक्टर और एक्ट्रेस के प्यार के दिलचस्प किस्से हर जगह सुनने को मिलते हैं. आज हम आपको एक पॉपुलर एक्ट्रेस का ऐसा ही एक किस्सा सुनाने वाले हैं, जिन्हें 17 साल की बाली उम्र में प्यार हुआ था.
टीवी की खूबसूरत हीरोइन
आज हम जिस एक्ट्रेस का प्यार वाला किस्सा बताने वाले हैं, वो और कोई नहीं, टीवी की खूबसूरत हीरोइन शिवांगी जोशी हैं. आज इंडस्ट्री में अपनी एक्टिंग और हिट सीरियल के लिए पहचानी जाती हैं.
खूब पिटाई हुई...
शिवांगी जोशी उन एक्ट्रेस की लिस्ट में शामिल हैं, जो टीवी शो में बहुत कम उम्र से ही काम कर रही हैं. कुछ समय पहले शिवांगी ने अपनी लाइफ का एक दिलचस्प किस्सा बताया था, जहां उनकी खूब पिटाई हुई थी.
शिवांगी जोशी की पढ़ाई
शिवांगी जोशी का जन्म महाराष्ट्र के पुणे शहर में हुआ. हालांकि, उनका बचपन देहरादून में बीता. शिवांगी ने देहरादून से ही अपने स्कूल की पढ़ाई पूरी की. यहां तक कि उन्होंने अपने कॉलेज की पढ़ाई भी देहरादून से की. उन्होंने आर्ट्स में ग्रेजुएशन की डिग्री हासिल की. इसके अलावा, शिवांगी एक प्रोफेशनल कथक डांसर और ट्रेनर हैं.
लड़के से मिलने गई...
शिवांगी ने एक इंटरव्यू के दौरान ये किस्सा सुनाते हुए कहा, 'जब मैं महज 17 साल की थी, तब मुझे एक लड़के से प्यार हो गया था. ये बात उस वक्त की है जब मैं स्कूल में पढ़ा करती थी. ये मेरा पहला प्यार था.' शिवांगी ने आगे कहा, 'स्कूल के दिनों में मेरे अंदर इतनी हिम्मत ही नहीं थी कि मैं स्कूल बंक करके बाहर जाऊं. इसलिए मैंने उस लड़के से मिलने के लिए ट्यूशन बंक किया.'
घर पर बहुत मार पड़ी
शिवांगी ने आगे बताया कि पता नहीं कैसे इस बारे में उनकी मां को पता चल गया. इसलिए, जब को अपने घर पहुंचीं तो उन्हें अपनी मम्मी की रौंद्रा रूप का सामना करना पड़ा. शिवांगी बताती हैं कि इसके बाद उन्हें उनकी मम्मी ने घर पर बहुत मारा था.