परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की शादी को भले ही ढाई साल से ज्यादा का वक्त बीत चुका हो, लेकिन अब एक नया खुलासा इस रॉयल वेडिंग को फिर सुर्खियों में ले आया है। हाल ही में कपल की शादी करवाने वाले वैदिक पुजारी और सिंगर अंकित बत्रा ने अपने व्लॉग में शादी से जुड़े कुछ दिलचस्प किस्से शेयर किए, जिनमें सबसे ज्यादा चर्चा सिक्योरिटी अरेंजमेंट्स की हो रही है। अंकित बत्रा के मुताबिक, उदयपुर के द लीला पैलेस में हुई इस हाई-प्रोफाइल शादी में प्राइवेसी को लेकर बेहद सख्ती बरती गई थी। कपल की तरफ से साफ निर्देश थे कि शादी से जुड़ी कोई भी फोटो या वीडियो बाहर लीक नहीं होनी चाहिए। इसी वजह से मेहमानों और परिवार के सदस्यों तक के फोन पर नजर रखी जा रही थी। रिपोर्ट्स के अनुसार, शादी के दौरान कुछ तस्वीरें फोन से डिलीट करवाने के लिए भी कहा गया था और इसी में प्रियंका चोपड़ा की मां मधु चोपड़ा का नाम सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई। कुछ लोग इसे बेइज्जती बता रहे हैं, तो कुछ इसे सिर्फ प्राइवेसी बनाए रखने का हिस्सा मान रहे हैं। हालांकि कहा जा रहा है कि ये नियम शादी में मौजूद हर मेहमान पर समान रूप से लागू थे और इसका उद्देश्य सिर्फ समारोह की गोपनीयता बनाए रखना था।
---विज्ञापन---
Parineeti Chopra की शादी में Priyanka Chopra की मां की हुई थी बेइज्ज़ती? ढाई साल बाद हुआ बड़ा खुलासा
परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की शादी को भले ही ढाई साल से ज्यादा का वक्त बीत चुका हो, लेकिन अब एक नया खुलासा इस रॉयल वेडिंग को फिर सुर्खियों में ले आया है। हाल ही में कपल की शादी करवाने वाले वैदिक पुजारी और सिंगर अंकित बत्रा ने अपने व्लॉग में शादी से जुड़े कुछ दिलचस्प किस्से शेयर किए, जिनमें सबसे ज्यादा चर्चा सिक्योरिटी अरेंजमेंट्स की हो रही है।
First published on: May 20, 2026 04:47 PM
Sponsored Links by Taboola