---विज्ञापन---

Bhooth Bangla Box Office Day 34: अब भी दर्शकों को पसंद आ रही ‘भूत बंगला’ 34वें दिन की कमाई देख रह जाएंगे हैरान

Bhooth Bangla Box Office Day 34: अक्षय कुमार स्टारर फिल्म भूत बंगला को रिलीज हुए महीनेभर से ज्यादा का समय हो गया है. फिल्म की कहानी अब दर्शकों को बेहद पसंद आ रही है

Bhooth Bangla Box Office Day 34

Bhooth Bangla Box Office Collection Day 34: बॉलीवुड स्टार अक्षय कुमार की हॉरर कॉमेडी फिल्म भूत बंगला को बॉक्स ऑफिस पर महीनेभर से ज्यादा का समय हो चला है. अपने रिलीज के पहले दिन से ही ये फिल्म शानदार प्रदर्शन कर रही है. फिल्म की मजेदार कहानी दर्शकों को अब भी सिनेमाघरों की तरफ खींच रही है. यही कारण है कि इतना समय बीतने के बाद भूत बंगला अपनी शानदार कहानी के दम पर सिनेमाघरों में बनी हुई है. बीच में इसकी कमाई में गिरावट जरूर आई, लेकिन इसके आंकड़े अब भी ठीक-ठाक हैं. आइए फिल्म के 34वें दिन की कमाई के बारे में जानते हैं.

महीनेबाद भी बॉक्स ऑफिस पर छाई भूत बंगला

हॉरर और कॉमेडी से भरपूर फिल्म भूत बंगला अक्षय कुमार और प्रियदर्शन की दूसरी फिल्म है. इससे पहले दोनों की जोड़ी 14 साल पहले आई फिल्म भूल भुलैया में देखा गया था. रिलीज के एक महीने के बाद भी भूत बंगला बॉक्स ऑफिस पर बनी हुई है. भले ही इसकी कमाई अब लाखों पर आकर अटक गई है, लेकिन फिल्म के लिए दर्शकों की भीड़ लगातार देखने को मिल रही है.

---विज्ञापन---
bhooth bangla

34वें दिन की कमाई

बात करें 34वें दिन की कमाई की तो Sacnilk के मुताबिक भूत बंगला ने ₹0.80 करोड़ का नेट कलेक्शन किया. इसके साथ ही फिल्म का इंडियन बॉक्स ऑफिस पर टोटल ग्रॉस कलेक्शन ₹202.39 करोड़ और टोटल नेट कलेक्शन अब तक ₹170.75 करोड़ हो गया है. विदेशों में, फिल्म ने 34वें दिन ₹0.03 करोड़ का कलेक्शन, जिससे इसका टोटल ओवरसीज कलेक्शन अब तक ₹53.63 करोड़ हो गया है. इसके साथ ही फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन ₹256.02 करोड़ हो गया है.

---विज्ञापन---

फिल्म के बारे में

17 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज हुई फिल्म भूत बंगला ने शुरुआती दो हफ्ते में शानदार कमाई की थी. रिलीज के पहले हफ्ते फिल्म ने 84.40 करोड़ का बिजनेस किया. दूसरे वीक इसकी कमाई 43.75 करोड़ रही. वहीं, तीसरे हफ्ते मूवी ने 21.85 करोड़ और चौथे हफ्ते 14.30 करोड़ का कलेक्शन. बात करे फिल्म की तो इस हॉरर-कॉमेडी फिल्म को प्रियदर्शन ने डायरेक्ट किया है. फिल्म में अक्षय के साथ परेश रावल, जिशु सेनगुप्ता, राजपाल यादव, तब्बू और वामिका गब्बी हैं. ये फिल्म फिल्म का बजट 120 करोड़ है.

---विज्ञापन---

---विज्ञापन---
First published on: May 20, 2026 11:25 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.