---विज्ञापन---

Raja Shivaji Worldwide Collection: दुनियाभर में ‘राजा शिवाजी’ की धूम, वर्ल्डवाइड फिल्म ने कर डाली इतनी कमाई

Raja Shivaji Worldwide Collection: रितेश देशमुख स्टारर फिल्म 'राजा शिवाजी' दुनियाभर में तहलका मचा रही है. 19वें दिन फिल्म वर्ल्डवाइड कलेक्शन 100 करोड़ पार पहुंच गया.

Raja Shivaji Worldwide Collection

Raja Shivaji Worldwide Collection: 1 मई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई रितेश देशमुख की फिल्म ‘राजा शिवाजी’ को दर्शकों का शानदार रिस्पॉन्स मिला है. ये फिल्म दुनियाभर के सिनेमाघरों में तेजी से कमाई करती नजर आ रही है. मराठी सिनेमा की नंबर 1 फिल्म बन चुकी ये फिल्म छत्रपति शिवाजी महाराज की कहानी दिखाती है कि उन्होंने कैसे अफजल खान को अपने रास्ते से हटाया था. फिल्म को रिलीज हुए 19 दिन पूरे हो चुके हैं और अब भी इसकी कहानी दर्शकों को सिनेमाघरों में खींचने का काम कर रही है.

रिलीज के पहले दिन से इंडियन बॉक्स ऑफिस पर छाई रितेश देशमुख की ये फिल्म जल्द ही इंडिया में 100 करोड़ के क्लब में शामिल होने के लिए तैयार है. आइए जानते हैं 19 दिनों में फिल्म ने दुनियाभर में कितने करोड़ रुपये कमाए.

---विज्ञापन---

19 दिन में ‘राजा शिवाजी’ ने कमाए 107 करोड़

1 मई 2026 को वर्ल्डवाइड सिनेमाघरों में रिलीज हुई रितेश देशमुख की फिल्म राजा शिवाजी ने सिनेमाघरों में 19 दिन पूरे कर लिए हैं. बात करें 19वें दिन यानी मंगलवार की कमाई की तो राजा शिवाजी ने ₹1.30 करोड़ रुपये की नेट कमाई की. इसके साथ ही फिल्म का टोटल ग्रॉस कलेक्शन ₹102.90 करोड़ और टोटल नेट कलेक्शन अब तक ₹87.00 करोड़ हो गया है. विदेशों में, फिल्म ने 19वें दिन ₹0.10 करोड़ का कलेक्शन, जिससे इसका टोटल ओवरसीज कलेक्शन अब तक ₹4.10 करोड़ हो गया है. इसके साथ ही फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन ₹107.00 करोड़ हो गया है.

---विज्ञापन---

कहानी जीत रही दर्शकों का दिल

1 मई को शानदार ओपनिंग करते हुए राजा शिवाजी ने ₹11.35 करोड़ की बंपर कमाई की थी. इसके बाद फिल्म की कमाई में थोड़ी गिरावट देखने को मिली, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर अब भी ये फिल्म मजबूती से बनी हुई है. इसकी ऐतिहासिक कहानी दर्शकों को काफी पसंद आ रही है और ये फिल्म सिनेमाघरों में उनका भरपूर मनोरंजन भी कर रही है.

---विज्ञापन---

सलमान खान का खास कैमिया

फिल्म की खास बात ये है कि इसमें सलमान खान ने का स्पेशल कैमियो देखने को मिला है. इस मूवी में सलमान ने जीवा माहाले की भूमिका को अदा किया है, जो महान मराठा योद्धा छत्रपति शिवाजी महाराज के अंगरक्षक हुआ करते थे. फिल्म के लीड हीरो रितेश ने इस मूवी के निर्देशक की कमान को संभाला है. उनके अलावा इस फिल्म में संजय दत्त, अभिषेक बच्चन, महेश मांजरेकर, सचिन खेडेकर, भाग्यश्री, फरदीन खान, जितेंद्र जोशी, अमोल गुप्ते, जेनेलिया देशमुख, जीतेंद्र जोशी, सिद्धार्थ जाधव, विद्या बालन लीड रोल में हैं.

---विज्ञापन---


---विज्ञापन---

---विज्ञापन---
First published on: May 20, 2026 07:57 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.