---विज्ञापन---
सूरज नांबियार से शादी से पहले इन 5 एक्टर्स को डेट कर चुकी हैं मौनी रॉय? एक नाम कर देगा हैरान
एक्ट्रेस मौनी रॉय और उनके पति सूरज नांबियार के बीच बढ़ती दूरियों की खबरों ने इंटरनेट पर तहलका मचा दिया है. दोनों का एक-दूसरे को सोशल मीडिया पर अनफॉलो करना उनके अलगाव की ओर इशारा कर रहा है. मौनी ने साल 2022 में सूरज संग शादी रचाई थी, लेकिन उससे पहले उनका नाम कई अभिनेताओं और कोरियोग्राफर्स के साथ जुड़ा. इनमें से कुछ रिश्ते शादी की दहलीज तक पहुंचने वाले थे, तो कुछ महज अफवाहें बनकर रह गए. देवों के देव महादेव से लेकर क्योंकि सास भी कभी बहू थी के सेट तक, मौनी की लव लाइफ हमेशा से ही हेडलाइंस में रही है.

गौरव चोपड़ा संग लंबा रिश्ता
मौनी रॉय का सबसे चर्चित और पुराना रिश्ता अभिनेता गौरव चोपड़ा के साथ था. दोनों कई सालों तक साथ थे और एक रियलिटी शो का हिस्सा भी बने. मौनी ने एक इंटरव्यू में यहां तक कह दिया था कि वे जल्द शादी करने वाले हैं, लेकिन आपसी मतभेदों के कारण यह रिश्ता टूट गया.
मोहित रैना संग 'महादेव' की जोड़ी
शो 'देवों के देव महादेव' में सती और शिव के किरदार में मौनी और मोहित रैना की जोड़ी को देश भर का प्यार मिला. सेट पर शुरू हुई यह नजदीकियां असल जिंदगी में भी बढ़ीं. लंबे समय तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद दोनों का ब्रेकअप हो गया, जिसने फैंस का दिल तोड़ दिया था.
पुलकित सम्राट संग लिंकअप
शो 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' के दौरान मौनी और पुलकित सम्राट के अफेयर की खबरें जोरों पर थीं. हालांकि, दोनों ने हमेशा इसे एक अफवाह बताया और कहा कि वे सिर्फ अच्छे दोस्त हैं.
कोरियोग्राफर प्रतीक उतेरकर
मौनी का नाम मशहूर कोरियोग्राफर प्रतीक उतेरकर के साथ भी जुड़ा था. खबरों की मानें तो उनके बीच नजदीकियां काफी बढ़ गई थीं और बैकस्टेज के कुछ किस्से भी चर्चा में रहे, लेकिन दोनों ने कभी अपने रिश्ते को आधिकारिक तौर पर स्वीकार नहीं किया.
अयान मुखर्जी संग दोस्ती या कुछ और?
फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' की शूटिंग के दौरान निर्देशक अयान मुखर्जी और मौनी की दोस्ती ने सबका ध्यान खींचा. सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीरों को देखकर लिंकअप की खबरें उड़ने लगीं, जिसे बाद में दोनों ने गलत बताते हुए साफ किया कि वे बहुत गहरे दोस्त हैं.
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.