---विज्ञापन---
तलाक के बाद Mouni Roy और Suraj Nambiar का हो गया पैचअप? एक्ट्रेस ने बढ़ाया पति की तरफ एक कदम
Mouni Roy and Suraj Nambiar Divorce: टीवी एक्ट्रेस मौनी रॉय और सूरज नांबियार के तलाक की खबरें इस समय चारों तरफ चर्चा का विषय बन गई हैं. हाल ही में मौनी और सूरज ने खुद जॉइन्ट स्टेटमेंट्स के साथ अपने तलाक का ऐलान कर दिया है. लेकिन अब फिर से कुछ ऐसा हुआ है कि लोग सोशल मीडिया पर मौनी और सूरज के पैच-अप की बात कर रहे हैं. चलिए आपको पूरा माजरा समझाते हैं.
तलाक पर लगी मुहर
बता दे कि मौनी रॉय और सूरज नांबियार के तलाक की खबरें तब आना शुरू हुईं, जब लोगों ने देखा कि दोनों ने एक दूसरे को इंस्टाग्राम पर अनफॉलो कर दिया था, जिसके बाद तलाक की अफवाह उड़ी और एक दिन मौनी और सूरज ने खुद तलाक पर मुहर लगा दी.
सूरज नांबियार का इंस्टाग्राम
मौनी रॉय को अनफॉलो करने के बाद सूरज नांबियार ने अपना इंस्टाग्राम अकाउंट डिएक्टिवेट कर दिया था. हालांकि, अब उनका इंस्टाग्राम अकाउंट फिर से एक्टिव हो गया है.
एक्ट्रेस ने बढ़ाया पति की तरफ एक कदम
इसी बीच एक बार फिर मौनी रॉय ने कुछ ऐसा किया है कि फैंस हैरान रह गए. दरअसल, तलाक से पहले पति सूरज को अनफॉलो करने वाली मौनी रॉय ने एक बार फिर से उन्हें फॉलो कर लिया है.
फैंस के दिल में जागी उम्मीद
इसके अलावा, फैंस ने एक और बात नोटिस की है कि अभी तक मौनी और सूरज ने अपनी शादी की तस्वीरें भी इंस्टाग्राम से डिलीट नहीं की हैं. इसी बीच मौनी का सूरज को फॉलो करना फैंस के दिल में एक नई उम्मीद जगा रहा है.
पैचअप हो गया?
मौनी के सूरज नांबियार को इंस्टाग्राम फॉलो करने के बाद सोशल मीडिया पर कई फैंस ये अटकलें लगा रहे हैं कि मौनी और सूरज का फिर से पैच-अप हो गया है.