Friday, 12 June, 2026

---विज्ञापन---

Back

न शोहरत की कमी, न रिश्तों की… फिर क्यों नहीं की ‘महाभारत’ के इन सितारों ने शादी?

---विज्ञापन---

टीवी की दुनिया का एक ऐसा शो, जिसके कलाकार ने हर घर में अपनी जबरदस्त पहचान बनाई, ये शो जब शुरू होता था तो मानों टीवी के सामने ऐसी भीड़ जुट जाती थी, जो आधे घंटे तक कहीं हिलती भी नहीं थी, ये शो बीआर चोपड़ा की 'महाभारत' थी. जिसके हर एक किरदार ने इस सीरियल में अपनी कभी न मिटने वाली छाप छोड़ी है.

'महाभारत'

बीआर चोपड़ा का पौराणिक धारावाहिक 'महाभारत' इंडियन टेलीविजन इतिहास के सबसे पॉपुलर शोज में शुमार है. इस शो ने न सिर्फ दर्शकों का दिल जीता, बल्कि इसके कलाकारों को भी पहचान दिलाई. इस शो के आज भी कई कलाकार अपने असली नाम से ज्यादा अपने किरदारों के नाम से पहचाने जाते हैं. हालांकि, शो के कुछ कलाकारों की निजी जिंदगी भी काफी दिलचस्प रही है. इनमें कई ऐसे सितारे शामिल हैं जिन्होंने शादी नहीं की और पूरी जिंदगी अकेले बिताने का फैसला किया.

---Advertisement---

रेणुका इसरानी

इस लिस्ट में सबसे पहले नाम आता है गांधारी का किरदार निभाने वाली रेणुका इसरानी का. रिपोर्ट्स के मुताबिक, 59 साल की उम्र में भी उन्होंने शादी नहीं की है. कहा जाता है कि उन्होंने अपने माता-पिता की देखभाल को प्राथमिकता दी और इसी वजह से शादी से दूरी बनाए रखी. बाद में उन्होंने अभिनय की दुनिया से भी खुद को अलग कर लिया.

चन्ना रुपारेल

'महाभारत' में रुक्मणी की भूमिका निभाकर पॉपुलर हुईं चन्ना रुपारेल भी उन अभिनेत्रियों में शामिल हैं जिन्होंने शादी नहीं की. उनकी सादगी और अभिनय को दर्शकों ने खूब पसंद किया था. 50 साल की उम्र पार कर चुकीं चन्ना आज भी अपनी निजी जिंदगी को बेहद निजी रखना पसंद करती हैं.

---Advertisement---

पारिजात

शो में राधा का किरदार निभाने वाली अभिनेत्री पारिजात ने भी अपनी दमदार स्क्रीन प्रेजेंस से दर्शकों को इंप्रेस कर दिया था. टीवी और फिल्मों में काम कर चुकीं पारिजात के बारे में भी कहा जाता है कि उन्होंने आज तक शादी नहीं की है.

मुकेश खन्ना

वहीं, 'महाभारत' के सबसे चर्चित कलाकारों में से एक मुकेश खन्ना का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है. भीष्म पितामह के किरदार से अमर हो चुके मुकेश खन्ना 67 साल की उम्र में भी अविवाहित हैं. हालांकि, हाल ही में उन्होंने एक इंटरव्यू में कहा था कि वह शादी के खिलाफ नहीं हैं और अगर उन्हें सही जीवनसाथी मिलता है तो वह विवाह करने के लिए तैयार हैं.

---Advertisement---

समीर चित्रे और संजीव चित्रे

इसके अलावा नकुल और सहदेव का किरदार निभाने वाले समीर चित्रे और संजीव चित्रे ने भी शादी नहीं की है. दोनों कलाकार रियल लाइफ में भाई हैं और लंबे समय से लाइमलाइट से दूर अपनी निजी जिंदगी जी रहे हैं. बहरहाल, इन कलाकारों की जिंदगी यह दिखाती है कि हर व्यक्ति अपने तरीके से खुशियां तलाशता है. किसी ने परिवार को प्रायोरिटी दी तो किसी ने अपने फैसलों के साथ आगे बढ़ना बेहतर समझा.

First published on: Jun 12, 2026 04:42 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola