Wednesday, 22 July, 2026

---विज्ञापन---

Back

Divyanka Tripathi ने अपने जुड़वां बच्चों की दिखाई पहली झलक, बेटों के लिए लिखा इमोशनल नोट

दिव्यांका त्रिपाठी ने पहली बार अपने जुड़वां बेटों की झलक शेयर की है. एक्ट्रेस के इमोशनल कैप्शन ने फैंस का दिल जीत लिया. देखिए वायरल तस्वीर और उनका खास मैसेज.

---विज्ञापन---

टीवी इंडस्ट्री की सबसे पसंदीदा एक्ट्रेसेस में से एक दिव्यांका त्रिपाठी इन दिनों अपनी जिंदगी के सबसे खूबसूरत दौर का आनंद ले रही हैं. हाल ही में मां बनीं दिव्यांका ने पहली बार अपने जुड़वां बेटों की झलक सोशल मीडिया पर शेयर की है. उनकी ये तस्वीरें सामने आते ही इंटरनेट पर छा गईं और फैंस लगातार उन पर प्यार बरसा रहे हैं.

दिव्यांका ने शेयर की फोटो

दिव्यांका और उनके पति विवेक दहिया ने 25 मई को अपने जुड़वां बेटों का स्वागत किया था. अब करीब दो हफ्ते बाद एक्ट्रेस ने अपने नन्हे राजकुमारों के साथ कुछ बेहद प्यारी तस्वीरें शेयर की हैं. तस्वीरों में दिव्यांका अपने बच्चों को सीने से लगाए नजर आ रही हैं. कहीं वह उन्हें प्यार से चूम रही हैं तो कहीं मां बनने की खुशी उनके चेहरे पर साफ दिखाई दे रही है.

---विज्ञापन---

कैप्शन में लिखी दिल छू लेने वाली बात

हालांकि तस्वीरों में बच्चों का चेहरा पूरी तरह नहीं दिखाया गया है, लेकिन मां-बेटों के बीच की बॉन्डिंग ने फैंस का दिल जीत लिया है. इन तस्वीरों के साथ दिव्यांका ने एक बेहद भावुक कैप्शन भी लिखा, जिसने लोगों को काफी प्रभावित किया. उन्होंने अपने बेटों को धन्यवाद देते हुए लिखा, ‘मुझे चुनने के लिए धन्यवाद.’

फैंस दे रहे जमकर रिएक्शन

दिव्यांका के इस छोटे लेकिन दिल छू लेने वाले नोट पर फैंस जमकर रिएक्शन दे रहे हैं. सोशल मीडिया पर लोग उन्हें बधाइयां दे रहे हैं और उनके नए सफर के लिए शुभकामनाएं भेज रहे हैं. कई फैंस ने लिखा कि उनकी पसंदीदा ‘इशी मां’ अब रियल लाइफ में भी मां बन गई हैं, जिसे देखकर उन्हें बेहद खुशी हो रही है.

इस शो से हुईं पॉपुलर

बता दें कि दिव्यांका त्रिपाठी को टीवी शो ‘ये है मोहब्बतें’ में इशिता भल्ला के किरदार से जबरदस्त लोकप्रियता मिली थी. इसी वजह से फैंस उन्हें प्यार से ‘इशी मां’ कहकर बुलाते हैं. अब असल जिंदगी में मां बनने के बाद यह नाम एक बार फिर चर्चा में है.

---विज्ञापन---

विवेक जता चुके हैं खुशी

इससे पहले जुड़वां बेटों के जन्म की खुशखबरी शेयर करते हुए दिव्यांका और विवेक ने लिखा था, ‘हमने खुशी मांगी थी, भगवान ने कहा- दोगुनी ले लो.’ वहीं विवेक दहिया ने भी एक भावुक पोस्ट में अपने बेटों का स्वागत करते हुए लिखा था कि उनकी जिंदगी अब पहले से कहीं ज्यादा खूबसूरत हो गई है.

शादी के 10 साल बाद बने माता-पिता

बहरहाल, दिव्यांका और विवेक की मुलाकात ‘ये है मोहब्बतें’ के सेट पर हुई थी. दोनों ने 8 जुलाई 2016 को शादी की थी और अब शादी के लगभग 10 साल बाद वे पेरेंटहुड के इस नए और खूबसूरत सफर की शुरुआत कर चुके हैं.

First published on: Jun 12, 2026 06:27 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola