---विज्ञापन---
Lock Upp 2: ‘सभी लड़कियों…’ पामेला सेरेना ने राम कपूर पर लगाया संगीन आरोप, बोलीं- ‘मुझे मार…’
Lock Upp 2 Pamela Serena Accuses Ram Kapoor: नेटफ्लिक्स के पॉपुलर रिएलिटी शो 'लॉक अप 2' का फाइनल जैसे-जैसे नजदीक आ रहा है, वैसे-वैसे कंटेस्टेंट्स के बीच मुकाबला भी बढ़ता जा रहा है. सभी एक- दूसरे के साथ खुलकर लड़ाई-झगड़ा कर रहे हैं. शो के नए एपिसोड में पामेला सेरेना और वरुण यादव के बीच तबरदस्त तीखी बहस देखने मिली. लेकिन इन दोनों के बीच हुई लड़ाई में राम कपूर पिस गए, जिसके बाद राम कपूर और पामेला काफी तीखी नोकझोंक हुई. इस दौरान पामेला सेरेना ने उन पर एक संगीन आरोप लगाया है. चलिए आपको पूरा माजरा समझाते हैं.
पामेला और वरुण यादव की लड़ाई
शो के नए एपिसोड में टास्क के दौरान वरुण यादव अपने गेस्ट आरुष भोला की मदद से जीत गए थे, जो शायद पामेला को अच्छा नहीं लगा. पामेला ने वरुण यादव पर आरोप लगाया कि वो महिला विरोधी हैं और जानबूझकर टास्क के दौरान फीमेल कंटेस्टेंट को निशाना बनाकर बाहर करने की साजिश रचते हैं.
झगड़े में राम कपूर की एंट्री
पामेला के ये कहने के बाद वरुण भी भड़क गए और दोनों के बीच तू-तू मैं-मैं शुरू हो गई. इस बीच राम कपूर भी वरुण का साथ देते हुए इस बहस में घुस गए. उन्होंने पामेला के आरोपों का खंडन करते हुए कहा, 'महिलाओं को निशाना बनाना, बकवास है!' इसके बाद वरुण शर्मा और पामेला की लड़ाई, राम कपूर और पामेला पर शिफ्ट हो गई. राम कपूर इस दौरान पामेला के पास जा कर खड़े हो गए थे. यहां राम कपूर ने पामेला से कहा, 'इसे जेन्डर डिस्क्रिमिनेशन का मुद्दा मत बनाओ. सभी मेल कंटेस्टेंट को सभी लड़कों ने पछाड़ दिया है.'
आकांक्षा चमोला ने क्या कहा?
इस दौरान, पामेला ने राम कपूर के व्यवहार पर आपत्ति जताई और कहा, 'वो मेरे चेहरे के बिल्कुल करीब आ रहा था. वह मुझे मार सकता था. हे भगवान! उसने लगभग मुझ पर हमला कर ही दिया था. वह मुझे मार ही देता.' हालांकि, आकांक्षा चमोला ने शुरू में राम की साइड ली और पामेला से कहा, 'अभी तो तुम भी जरूरत से ज्यादा रिएक्ट कर रही हो.'
राम कपूर ने मांगी माफी
हालांकि, कुछ देर बाद आकांक्षा ने भी राम के व्यवहार की निंदा की. उन्होंने कहा, 'किसी महिला के चेहरे के इतने करीब जाकर उससे बात करना ठीक नहीं है. पामेला के साथ इतना अपमानजनक व्यवहार कैसे किया जा सकता है? इस घर की किसी भी महिला को इस तरह से अनसेफ महसूस नहीं कराया जा सकता.' इस पर पामेला ने कहा, मुझे असुरक्षित महसूस हुआ।' हालांकि, बाद में राम कपूर ने पामेला से माफी मांगी थी.
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.