Saturday, 1 August, 2026

---विज्ञापन---

Back

26 साल पुराना ये गाना सुनते ही बच्चे क्यों उठा लेते थे अपना बैग? वजह जानकर आ जाएंगी बचपन की यादें

Populer Sarkari Song: साल 2000 में भी ऐसा ही एक गाना आया था. जिसे सुनने के बाद बच्चों ने अपना बैग उठाकर स्कूल के लिए घर से निकल जाना था.

---विज्ञापन---

Popular Sarkari Song: कई बार कुछ ऐसी चीजे होती हैं जो हमारे बचपन का अभिन्न हिस्सा होती हैं. जैसे, स्कूल जाना और दोस्तों के साथ खेलना. साल 2000 में भी ऐसा ही एक गाना आया था. जिसके बाद बच्चों के कान खड़े हो जाते थे और वो बिना देर किए अपना बैग उठाकर स्कूल के लिए घर से निकल जाते थे. आपको ये जानकर हैरानी होगी बच्चों का ये फेवरेट सॉन्ग किसी फिल्म, एल्बम या कमर्शियल का गाना नहीं था, बल्कि सरकार की एक खास मुहिम का सबसे मजबूत हिस्सा था. आज भी ये गाना सुनने के बाद बचपन की यादें ताजा हो जाती हैं. चलिए आपको इस गाने के बारे में विस्तार से बताते हैं.

ये महज एक गाना नहीं…

हम जिस गाने की बात कर रहे हैं उसका नाम ‘स्कूल चले हम’ है. इस गाने ने एक पूरे जेनरेशन की यादों में अपनी अलग जगह बनाई है. इस गाने के सिंपल लिरिक्स और कानों सुकून देने वाले म्यूजिक आज भी उस दौर के बच्चों के दिल में बसा हुआ है. ये महज एक गाना नहीं, बल्कि सरकार द्वारा शिक्षा के प्रति चलाया गया एक जागरूकता अभियान था. इस गाने के जरिए देश के ग्रामीण इलाकों में शिक्षा के प्रति जागरूकता फैलाने अभियान चलाया गया था, जो कि काफी हद तक सफल भी साबित हुआ. इस गाने से करोड़ों बच्चों के स्कूल जाकर पढ़ने के लिए प्रेरित हुए.

---विज्ञापन---

शिक्षा अभियान से कनेक्शन

इस गाने को मशहूर सिंगर शान ने अपनी मधुर और खनकती हुई आवाज में गया था. वहीं, गाने के सिंपल और प्रभावशाली लिरिक्स लिखने का काम महबूब ने किया था. इस गाने को शानदार म्यूजिक देने की जिम्मेदारी शंकर-एहसान-लॉय की तिकड़ी ने संभाली थी. भारतबाला प्रोडक्शंस द्वारा तैयार किए गए इस वीडियो सॉन्ग को अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार के सर्व शिक्षा अभियान से जोड़ा गया था. आज भी ये सरकारी गाना कई लोगों का फेवरेट सॉन्ग है.

First published on: Aug 01, 2026 07:03 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola