Tuesday, 21 July, 2026

---विज्ञापन---

Back

Lock Upp 2: धीरज धूपर के फैसले से कटा इस कंटेस्टेंट का पत्ता, शो से बाहर हुआ ये प्लेयर

---विज्ञापन---

ओटीटी के चर्चित विवादित रियलिटी शो 'लॉक अप सीजन 2' में हर दिन नया ड्रामा देखने को मिलता है. हाल ही में शो में जजमेंट डे हुआ, जिसमें हाई-वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला. इस दौरान होस्ट फराह खान और रितेश देशमुख ने कंटेस्टेंट्स की जमकर क्लास लगाई. वहीं, इस हफ्ते शो के एक स्ट्रॉन्ग कंटेस्टेंट का एलिमिनेशन हो गया, जिसकी किसी को उम्मीद नहीं थी.

शिवांगी जोशी को अर्जुन कपूर ने किया सेव

दरअसल, इस हफ्ते एलिमिनेशन की तलवार चार बड़े कंटेस्टेंट्स—शिवांगी जोशी, हर्षद चोपड़ा, सूफी मोतीवाला और योगेश रावत—पर लटकी हुई थी. इस दौरान अर्जुन कपूर शो में 'जनता की आवाज' बनकर पहुंचे. उन्होंने अपनी स्पेशल पावर का इस्तेमाल करते हुए शिवांगी जोशी को एलिमिनेशन से बचा लिया.  

---Advertisement---

हर्षद चोपड़ा ने खुद को एलिमिनेट होने से बचाया

शिवांगी के सुरक्षित होने के बाद हर्षद चोपड़ा, सूफी मोतीवाला और योगेश रावत खतरे में थे. इसके बाद हर्षद चोपड़ा ने अपने पहले ब्रेकअप के बाद आत्महत्या की कोशिश करने वाली बात का खुलासा किया. इसके बाद वह सुरक्षित होकर लॉक अप के अंदर चले गए.

सूफी मोतीवाला और योगेश रावत के बीच हुई वोटिंग

इसके बाद आखिर में सूफी मोतीवाला और योगेश रावत बचे। फिर शो के क्रिएटर और कंट्रोलर बने कंटेस्टेंट्स को दोनों में से किसी एक को बाहर करने का अधिकार दिया गया. इनमें शिल्पा शिंदे, श्रेया कालरा, धीरज धूपर, पामेला और लैला शामिल थे. इसके बाद सभी कंट्रोलर्स ने एक-दूसरे के वोट रिजेक्ट करने का टास्क खेला, जिसके बाद आखिर में केवल धीरज धूपर का वोट बचा. उनके फैसले के आधार पर सूफी और योगेश में से किसी एक का एलिमिनेशन होना था.

---Advertisement---

योगेश रावल हुए लॉक अप 2 से बाहर

धीरज धूपर ने सूफी मोतीवाला को सुरक्षित करने का फैसला लिया और योगेश रावत को एलिमिनेट करने के पक्ष में वोट दिया. इसके बाद योगेश रावत शो से एलिमिनेट हो गए. उनका एलिमिनेशन न सिर्फ कंटेस्टेंट्स, बल्कि फैंस के लिए भी काफी चौंकाने वाला रहा.

अभी भी लॉक अप 2 का हिस्सा हैं ये कंटेस्टेंट

फिलहाल 'लॉक अप 2' में धीरज धूपर, शिल्पा शिंदे, श्रेया कालरा, शिवांगी जोशी, हर्षद चोपड़ा, सूफी मोतीवाला, राम कपूर, आकांक्षा चौधरी, आकांक्षा चमोला, पामेला और लैला अभी भी शो का हिस्सा हैं.

---Advertisement---
First published on: Jul 20, 2026 09:16 AM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola