Tuesday, 14 July, 2026

---विज्ञापन---

Back

‘मेरी दुनिया उसके ही इर्द-गिर्द…’ बेवफाई के आरोपों के बीच कुशाल टंडन ने खोला अपना दिल, कही ये बात

---विज्ञापन---

Kushal Tandon Breaks Silence on Cheating Claims: टीवी के पॉपुलर एक्टर कुशाल टंडन इन दिनों प्राइम वीडियो के रिएलिटी शो 'अलायंस' में अपनी लड़ाई और झगड़े की वजह से चर्चा में बने हुए हैं. हाल ही में 'लॉक अप' की कंटेस्टेंट श्रेया ने कुशाल टंडन पर बेवफाई का आरोप लगाया था. श्रेया ने बताया था कि शिवंगी जोशी को डेट करते हुए कुशाल ने उनके साथ फ्लर्ट किया था. बेवफाई के आरोपों के बीच 'अलायंस' से कुशाल का एक अनदेखा वीडियो सामने आया है. जिसमें कुशाल ने अपनी डेटिंग और लव लाइफ पर खुलकर बात की है.

वही मेरी दुनिया है...

'अलायंस' से कुशाल का एक अनदेखा वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में पायल गेमिंग के साथ कुशाल अपनी डेटिंग और लव लाइफ के बारे में बात करते दिखाई दे रहे हैं. कुशाल ने पायल गेमिंग से कहा, 'अगर मैं शूटिंग कर रहा हूं, तो वही मेरी जिंदगी है और अगर मैं किसी को डेट कर रहा हूं, तो वही मेरी दुनिया है.'

---Advertisement---

मेरी पूरी दुनिया उसी के इर्द-गिर्द...

कुशाल टंडन ने आगे कहा, 'जब मैं किसी को डेट करता हूं, तो ऐसा कभी होता ही नहीं कि मैं दोस्तों के साथ हूं. सामने वाले व्यक्ति को कभी कोई इंसिक्योरिटी महसूस होती ही नहीं. मेरी पूरी दुनिया उसी के इर्द-गिर्द घूमती है.'

पिछली बार...

कुशल ने आगे कहा, 'इसलिए, जब मैं काम पर रहता हूं तो फिर उसी व्यक्ति से मैं महीने में दो बार मिलता हूं. लड़ाई उसी पर होती है कि मिलते नहीं हो. पिछली बार (लास्ट रिलेशनशीप) मैं हफ्ते या 10 दिन में एक बार मिल पाता था.' कुशाल का ये वीडियो तब सामने आया जब श्रेया ने उन पर बेवफाई का आरोप लगाया.

---Advertisement---

श्रेया कालरा का आरोप

बता दें कि पिछले हफ्ते, 'लॉक अप' के एक एपिसोड में श्रेया कालरा ने कहा था कि जब वो टीवी शो 'बरसातें - मौसम प्यार का' के लिए कुशाल के साथ एक प्रमोशनल वीडियो शूट किया था, जिसके बाद कुशाल ने उन्हें सोशल मीडिया पर मैसेज किया और उनके साथ फ्लर्ट किया.  

First published on: Jul 13, 2026 07:41 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola