बॉलीवुड के मशहूर निर्देशक इम्तियाज अली के घर जल्द ही शहनाइयां गूंजने वाली हैं। खबरों के मुताबिक उनकी 26 वर्षीय बेटी इदा अली ने अपने लॉन्ग-टाइम बॉयफ्रेंड कृष अग्रवाल से गुपचुप सगाई कर ली है। इस खुशखबरी के सामने आते ही कपल की रोमांटिक प्रपोजल तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं और फैंस उन्हें ढेरों बधाइयां दे रहे हैं। वायरल तस्वीरों में कृष नॉर्वे की बर्फीली वादियों और समुद्र किनारे घुटनों पर बैठकर बेहद रोमांटिक अंदाज में इदा को प्रपोज करते नजर आ रहे हैं। इस खास पल में इदा मुस्कुराते हुए उनका प्रपोजल स्वीकार करती हैं और बाद में खुशी-खुशी अपनी डायमंड एंगेजमेंट रिंग फ्लॉन्ट करती दिखाई देती हैं। कपल ने इस यादगार पल को सेल्फी के जरिए भी कैमरे में कैद किया। तस्वीरें शेयर करते हुए इदा ने कैप्शन में लिखा, “yes.” सगाई की खबर के साथ ही लोगों की दिलचस्पी कृष अग्रवाल को लेकर भी बढ़ गई है। हालांकि कृष ग्लैमर इंडस्ट्री से नहीं जुड़े हैं और अपनी निजी जिंदगी को लाइमलाइट से दूर रखना पसंद करते हैं। उनका इंस्टाग्राम अकाउंट भी प्राइवेट है और इदा भी सोशल मीडिया पर उन्हें कम ही टैग करती हैं। बावजूद इसके, सामने आई तस्वीरों से साफ है कि कृष सिर्फ इदा ही नहीं बल्कि इम्तियाज अली के भी बेहद करीबी हैं और परिवार के साथ उनकी अच्छी बॉन्डिंग है। फिलहाल कपल ने शादी की तारीख का खुलासा नहीं किया है, लेकिन सीक्रेट सगाई की खबर के बाद अब सभी को उनकी वेडिंग अनाउंसमेंट का बेसब्री से इंतजार है।
---विज्ञापन---
Imtiaz Ali Daughter to Become a Bride, Ida ने की सीक्रेट सगाई,अली परिवार में हिंदू दामाद की एंट्री !
बॉलीवुड के मशहूर निर्देशक इम्तियाज अली के घर जल्द ही शहनाइयां गूंजने वाली हैं। खबरों के मुताबिक उनकी 26 वर्षीय बेटी इदा अली ने अपने लॉन्ग-टाइम बॉयफ्रेंड कृष अग्रवाल से गुपचुप सगाई कर ली है। इस खुशखबरी के सामने आते ही कपल की रोमांटिक प्रपोजल तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं
---विज्ञापन---
First published on: Jul 13, 2026 04:25 PM
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.
Sponsored Links by Taboola