Tuesday, 14 July, 2026

---विज्ञापन---

Back

Alpha: लाखों में सिमटी आलिया भट्ट की ‘अल्फा’, 11वें दिन हाल बेहाल, जानें फिल्म का टोटल कलेक्शन

Alpha Box Office Collection Day 11: फिल्म 'अल्फा' के कलेक्शन में काफी गिरावट आ गई है. 11वें दिन फिल्म की कमाई लाखों में पहुंच गई.

---विज्ञापन---

Alpha Box Office Collection Day 11: सिनेमाघरों में इन दिनों ‘धमाल 4’, वेलकम टू द जंगल सहित आलिया भट्ट की फिल्म ‘अल्फा’ भी लगी हुई है. 3 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई अल्फा ने बॉक्स ऑफिस पर सोमवार को 11 दिन पूरे कर लिए. धीमी शुरुआत के बाद आलिया भट्ट की ये स्पाई-थ्रिलर कुछ खास कमाई नहीं तय कर पाई और अब फिल्म का कलेक्शन लाखों में आ गया है. आइए जानते हैं इन फिल्मों ने सोमवार यानी अपने रिलीज के 11वें दिन कितना कलेक्शन किया है?

11वें दिन की कमाई

सैकनिल्क के मुताबिक शिव रवैल निर्देशित फिल्म ‘अल्फा’ ने 11वें दिन ₹0.46 करोड़ की नेट कमाई की. इसके साथ ही, भारत में कुल ग्रॉस कलेक्शन ₹64.45 करोड़ और कुल नेट कलेक्शन ₹54.06 करोड़ हो गया है, जबकि भारत में फाइनल कलेक्शन की जानकारी अभी आनी बाकी है. बीते एक हफ्ते से फिल्म के कलेक्शन में काफी उतार-चढ़ाव देखा गया. इससे पहले संडे को 10वें दिन फिल्म ने 2.25 करोड़ रुपये जुटाए थे.

---विज्ञापन---

हफ्तेभर में 50 करोड़ भी नहीं कमा पाई

ओपनिंग डे पर अल्फा ने 9.25 करोड़ से बॉक्स ऑफिस पर शुरुआत की थी. इसके बाद शनिवार को 11.50 करोड़ और रविवार को तीसरे दिन 13.25 करोड़ रुपये का शानदार बिजनेस किया था. लेकिन सोमवार आते ही फिल्म की कमाई तेजी से गिर गई और अपने पहले मंडे ये फिल्म मात्र 3.85 करोड़ रुपये की कमा सकी. इस तरह पहले हफ्ते फिल्म ने 47.45 करोड़ का बिजनेस किया, जो काफी निराशाजनक है. इसकी कमाई में लगातार गिरावट देखी जा रही है.

‘अल्फा’ का बजट

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ‘अल्फा’ का बजट लगभग 100 करोड़ रुपये बताया जाता है. इस हिसाब से फिल्म अपना बजट भी निकलने में फेल होती नजर आ रही है. बात करें फिल्म की तो इस फिल्म अल्फा एक एक्शन-थ्रिलर स्पाई मूवी है. फिल्म में आलिया भट्ट, शरवरी वाघ, अनिल कपूर और बॉबी देओल लीड रोल में हैं.

---विज्ञापन---
First published on: Jul 13, 2026 10:33 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola