Monday, 13 July, 2026

---विज्ञापन---

Back

Sohail Khan Makes an Emotional Divorce Confession। एक गलती पड़ी रिश्ते पर भारी ! जानिए पूरा मामला

24 साल की शादी के बाद साल 2022 में सोहेल खान और सीमा सजदेह ने अलग होने का फैसला लिया था। उस समय दोनों ने अपने तलाक की वजह पर कभी खुलकर बात नहीं की थी। लेकिन अब पहली बार सोहेल खान ने अपने रिश्ते को लेकर खुलासा किया है और माना है कि इस रिश्ते के टूटने के लिए वह खुद को जिम्मेदार मानते हैं।

Edited By : pooja.rajput | Updated: Jul 13, 2026 14:56
Share :
Sohail Khan

24 साल की शादी के बाद साल 2022 में सोहेल खान और सीमा सजदेह ने अलग होने का फैसला लिया था। उस समय दोनों ने अपने तलाक की वजह पर कभी खुलकर बात नहीं की थी। लेकिन अब पहली बार सोहेल खान ने अपने रिश्ते को लेकर खुलासा किया है और माना है कि इस रिश्ते के टूटने के लिए वह खुद को जिम्मेदार मानते हैं। इन दिनों सोहेल खान और सीमा सजदेह रियलिटी शो ‘अलायंस’ में नजर आ रहे हैं। तलाक के बाद पहली बार दोनों एक ही मंच पर दिखाई दिए हैं। शो के दौरान एक कंटेस्टेंट ने सोहेल से उनकी शादी और तलाक को लेकर सवाल किया। जवाब में सोहेल ने कहा कि उस समय उनका करियर अच्छा नहीं चल रहा था। प्रोफेशनल परेशानियों का असर उनकी मानसिक स्थिति पर पड़ा और उनका व्यवहार बदल गया। उन्होंने स्वीकार किया कि वह सही मानसिक स्थिति में नहीं थे और अपने खराब रवैये की वजह से उन्होंने उस इंसान को खो दिया, जिससे वह बहुत प्यार करते थे। सोहेल ने यह भी कहा कि सीमा सिर्फ उनकी एक्स वाइफ नहीं हैं, बल्कि उनके दोनों बेटों की मां हैं और वह आज भी उनकी बहुत इज्जत करते हैं। उन्होंने बताया कि इस शो ने दोनों को फिर से बैठकर खुलकर बात करने का मौका दिया और उनके बीच की कई गलतफहमियां दूर हुईं। वहीं, सीमा सजदेह ने भी शो में अपने परिवार की बात करते हुए बताया कि उनका छोटा बेटा योहान चाहता है कि वह शो जीतें, जबकि बड़ा बेटा निर्वाण अपने पिता सोहेल खान को सपोर्ट कर रहा है और उन्हें विजेता बनते देखना चाहता है।

First published on: Jul 13, 2026 02:56 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola