आकांक्षा रंजन कपूर और फिल्ममेकर शरण शर्मा ने हाल ही में शादी के बाद मुंबई में ग्रैंड वेडिंग रिसेप्शन होस्ट किया। कपल ने पहले अपने घर के गार्डन में सादगी से शादी की थी, लेकिन रिसेप्शन पूरी तरह बॉलीवुड सितारों और ग्लैमर से भरा रहा। शादी के बाद पति-पत्नी के रूप में यह उनकी पहली ऑफिशियल पब्लिक अपीयरेंस भी थी। रिसेप्शन में आकांक्षा गोल्डन शिमरी वेस्टर्न लहंगे में बेहद खूबसूरत नजर आईं। उनका एलिगेंट लुक और मेकअप सभी का ध्यान खींच रहा था। वहीं शरण शर्मा ब्लैक कोट-पैंट में काफी क्लासी दिखे। दोनों ने साथ में पैप्स को पोज दिए और उनकी शानदार केमिस्ट्री देखने को मिली।आकांक्षा की बहन अनुष्का रंजन रेड बनारसी साड़ी में बेहद खूबसूरत लगीं। उनके साथ पति आदित्य सील ब्लैक एंड व्हाइट इंडो-वेस्टर्न आउटफिट में पहुंचे। सोनाक्षी सिन्हा अपनी मां पूनम सिन्हा के साथ रिसेप्शन में शामिल हुईं। सोनाक्षी ब्लैक ग्लिटर गाउन में ग्लैमरस लगीं, जबकि पूनम सिन्हा ब्लश पिंक साड़ी में नजर आईं। जैकी श्रॉफ ने हमेशा की तरह कपल को पौधा गिफ्ट किया। महेश भट्ट, सोनी राजदान, शाहीन भट्ट और उनके मंगेतर ईशान मेहरा ने भी पैप्स को पोज दिए। इसके अलावा बॉबी देओल, नीना गुप्ता, महिमा चौधरी, रणदीप हुड्डा, बोनी कपूर, राकेश रोशन, सोनू निगम और रूपाली गांगुली समेत कई सितारों ने इस खास शाम में अपनी मौजूदगी दर्ज कराई।
---विज्ञापन---
Akansha Kapoor-Sharan Sharma’s Reception Was Pure Glam! बधाई देने पहुंचे बॉलीवुड के कई सितारे
आकांक्षा रंजन कपूर और फिल्ममेकर शरण शर्मा ने हाल ही में शादी के बाद मुंबई में ग्रैंड वेडिंग रिसेप्शन होस्ट किया। कपल ने पहले अपने घर के गार्डन में सादगी से शादी की थी, लेकिन रिसेप्शन पूरी तरह बॉलीवुड सितारों और ग्लैमर से भरा रहा। शादी के बाद पति-पत्नी के रूप में यह उनकी पहली ऑफिशियल पब्लिक अपीयरेंस भी थी।
First published on: Jul 13, 2026 12:29 PM
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.
Sponsored Links by Taboola